झारखंड की तीरंदाज बेटियों का पेरिस में शानदार प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दी बधाई, बोले- अब निशाना टोक्यो ओलिंपिक पर
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 Jun 2021 7:27 PM
Jharkhand News (सरायकेला) : झारखंड की तीरंदाज दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और कोमोलिका बारी की अगुआई में भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने पेरिस में चल रहे विश्व कप तीरंदाजी स्टेज 3 में गोल्ड पर कब्जा जमाया है. भारतीय महिला रिकर्व टीम ने शनिवार को विश्व कप के तीसरे चरण में मेक्सिको पर आसान जीत दर्ज की.
Jharkhand News (शचिंद्र कुमार दाश, सरायकेला) : झारखंड की तीरंदाज दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और कोमोलिका बारी की अगुआई में भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने पेरिस में चल रहे विश्व कप तीरंदाजी स्टेज 3 में गोल्ड पर कब्जा जमाया है. भारतीय महिला रिकर्व टीम ने शनिवार को विश्व कप के तीसरे चरण में मेक्सिको पर आसान जीत दर्ज की.

भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पेरिस में चल रहे विश्व कप तीरंदाजी में दीपिका कुमारी एवं अतनु दास के मिश्रित युगल रिकर्व और महिला रिकर्व में दीपिका के साथ कोमोलिका एवं अंकिता के स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी है.
स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज का दिन भारतीय तीरंदाजी के लिए स्वर्णिम है. आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात में दीपिका और प्रवीण जाधव जैसे तीरंदाजों के संघर्ष का जिक्र कर रहे थे, उस समय दीपिका स्वर्ण पदक पर निशाना साध रही थी. श्री मुंडा ने आशा व्यक्त किया कि तोक्यो ओलिंपिक में भी भारतीय खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन होगा. दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी की प्रारंभिक शिक्षा सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ से ली है. मीरा मुंडा के नेतृत्व वाली इस संघ के सदस्यों ने हमेशा तीरंदाजों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया है.

तीरंदाजी में टीम इंडिया के गोल्ड जीतने पर खरसावां के रहने वाले भारतीय तीरंदाजी संघ के संयुक्त सचिव सुमंत चंद्र मोहंती ने दीपिका के साथ-साथ पूरी टीम को बधाई दी. उन्होंने कहा है कि तीरंदाजी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित करने वाली झारखंड की बेटी दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और कोमोलिका बारी को अनेक-अनेक शुभकामनाएं. झारखंड के साथ- साथ पूरे देश को अपने बेटियों पर गर्व है.
Also Read: झारखंड की बेटियों ने पेरिस में किया कमाल, भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने जीता गोल्ड
पद्मश्री व अर्जुना पुरस्कार से सम्मानित तीरंदाज दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी का पहला पाठ खरसावां के दामादिरी मैदान से ही पढ़ा था. वर्ष 2005 में यहां आयोजित टैलेंट हंट कार्यक्रम में दीपिका का चयन सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ के तीरंदाज के रूप में किया गया है. तीरंदाजी संघ में खेलते हुए दीपिका कुमारी ने विभिन्न तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में कई पदक जीतने में सफलता हासिल की. इसके बाद दीपिका कुमारी का चयन सरायकेला के दुगनी स्थित तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र में हुआ. यहां भी काफी दिनों तक दीपिका ने प्रशिक्षण लिया था. वर्ष 2008 में टाटा तीरंदाजी अकादमी ज्वाइन करने के बाद दीपिका ने तीरंदाजी की नयी तकनीक सीखे. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा.
जिला तीरंदाजी संघ ने भी दी बधाई
पेरिस में चल रहे विश्व कप तीरंदाजी के तीसरे चरण में गोल्ड मेड़ल पर कब्जा जमाने वाले तीरंदाजों को जिला तीरंदाजी संघ ने बधाई दी है. जिला तीरंदाजी संघ की अध्यक्षा मीरा मुंडा, उपाध्यक्ष मंगल सोय, सचिव एससी मोहंती, उदय सिंहदेव, उत्तम मिश्रा, अजय मिश्रा, कोच बीएस राव, हिमांशु मोहंती आदि ने बधाई दी है.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










