ePaper

समुद्र किनारे अनुष्‍का शर्मा ने बेबी बंप के साथ शेयर की तसवीर, करीना ने किया ऐसा कमेंट जो जमकर वायरल हो रहा है...

Updated at : 14 Sep 2020 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
समुद्र किनारे अनुष्‍का शर्मा ने बेबी बंप के साथ शेयर की तसवीर, करीना ने किया ऐसा कमेंट जो जमकर वायरल हो रहा है...

anushka sharma flaunts baby bump photo viral kareena kapoor khan says this virat anushka in dubai ipl 2020 bud: बॉलीवुड अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं. पिछले दिनों ही अनुष्का और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने घोणणा की थी कि उनके घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है. हाल ही में अनुष्का शर्मा ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी एक खूबसूरत फोटो शेयर की थी.

विज्ञापन

Kareena Kapoor Tweet: बॉलीवुड अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं. पिछले दिनों ही अनुष्का और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने घोणणा की थी कि उनके घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है. हाल ही में अनुष्का शर्मा ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी एक खूबसूरत फोटो शेयर की थी. इस प्‍यारी तसवीर पर करीना कपूर ने शानदार कमेंट किया है. करीना खुद भी प्रेग्‍नेंट हैं.

करीना कपूर खान ने अनुष्‍का की तसवीर पर कमेंट करते हुए लिखा,’ तुम सबमें बहादुर हो.’ इसके साथ ही करीना ने हार्ट वाला इमोजी भी शेयर किया है. करीना की तसवीर से साफ है कि वह अनुष्‍का को कितना पसंद करती हैं. करीना जहां अपने दूसरे बच्चे की मां बनेगी, वहीं अनुष्का पहली बार मां बनने जा रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CFEu4R_J7Oi/

अनुष्‍का ने बेबी बंप के साथ एक तसवीर शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा था,’ जब आप एक जीवन देने जा रहे होते हो तो इससे ज्यादा वास्तविक और कुछ नहीं हो सकता है. जब यह आपके नियंत्रण में नहीं है तो वास्तव में क्या है?.’ इस तसवीर पर विराट कोहली ने बेहद खूबसूरत कमेंट किया था. उन्‍होंने लिखा था,’ मेरी पूरी दुनिया एक फ्रेम में.’

Also Read: ‘नहीं रहे अनुराग कश्यप…’ KRK के इस ट्वीट का डायरेक्‍टर ने दिया मजेदार जवाब, आप भी देखें

बता दें कि अनुष्का और विराट के पहले बच्चे के जनवरी 2021 में आने की उम्मीद है. विराट और अनुष्का इस समय दुबई में हैं, जहां क्रिकेटर इंडियन प्रीमियर लीग खेल रहे हैं, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान है. हाल ही में कोहली ने इस गुड न्‍यूज के बारे में कहा कि, जब से उन्हें इस बारे में पता चला है तब से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है. उन्होंने कहा, ‘यह अविश्वसनीय अहसास है. हम कैसा महसूस कर रहे हैं इसको शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है.’

विराट और अनुष्का ने इस खुशी का जश्न केक काट कर मनाया है. अनुष्का शर्मा भी यूएई में हैं. विराट कोहली आईपीएल के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाड़ियों के साथ दुबई में हैं. टीम ने इस मौके का लाभ उठाया. उन्होंने विराट और अनुष्का के लिए केक की व्यस्था की ताकि आने वाले बच्चे की खुशी वह पूरी टीम के साथ बांट सकें. विराट और अनुष्का ने साथ मिलकर यह केक काटा.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola