सतीश कौशिक के निधन के बाद उड़ी अफवाहों को लेकर अनुपम खेर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे लगता है कि...

सतीश कौशिक का कथित तौर पर दिल दौरा पड़ने से निधन हो गया था. वह दिल्ली के एक फार्महाउस में होली समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे जब उन्होंने बेचैनी की शिकायत की. अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई.
अभिनेता और जानेमाने फिल्म निर्माता सतीश कौशिक का 9 मार्च को निधन हो गया था. सोमवार को उनके परिवार ने मुंबई स्थित आवास पर एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया था. इसमें अनुपम खेर और जावेद अख्तर सहित कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं. प्रार्थना सभा में मीडिया से बातचीत करते हुए अनुपम खेर ने अपने दोस्त की मौत के बारे में चल रही अफवाहों के बारे में बात की और सभी से इन अटकलों को खत्म करने का अनुरोध किया.
सतीश कौशिक का कथित तौर पर दिल दौरा पड़ने से निधन हो गया था. वह दिल्ली के एक फार्महाउस में होली समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे जब उन्होंने बेचैनी की शिकायत की. अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई. इसके बाद फार्महाउस के मालिक की पत्नी ने आरोप लगाया कि सतीश कौशिक की मौत के लिए बिजनेसमैन जिम्मेदार था. दोनों के बीच 15 करोड़ रुपये के ऋण का मामला था.
https://www.instagram.com/reel/CqAzEHMDA-P/
अनुपम खेर ने मीडिया से अनुरोध किया है कि सतीश कौशिक की मौत के कारणों पर अफवाहों को कवर करना बंद करें और उनके दोस्त को “गरिमापूर्ण विदाई” दें. पैपराजी विरल भयानी द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में अनुपम खेर कहते नजर आ रहे हैं, “मैं सतीश की एक फोटो ढूंढने की कोशिश कर रहा हूं जिसमें वह मुस्कुरा नहीं रहा है. मुझे नहीं मिला. अगर आपके पास है तो कृपया मुझे भी भेजें.”
उन्होंने आगे कहा कि ,“मुझे लगता है कि हमें उस व्यक्ति को एक गरिमापूर्ण विदाई देनी चाहिए और इन अटकलों पर ध्यान नहीं देना चाहिए, क्योंकि उसने एक गरिमापूर्ण जीवन जिया. उसे एक सम्मानजनक निकास की जरूरत है. ये सारी अफवाहें आज इस पूजा के साथ खत्म हो जानी चाहिए. धन्यवाद.”
Also Read: Satish Kaushik prayer meet: सतीश कौशिक की बेटी का हाथ थामे दिखे अनुपम खेर,प्रेयर मीट में शामिल हुए ये सेलेब्स
बता दें कि सतीश कौशिक 66 साल के थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी और बेटी वंशिका हैं. अनुपम खेर ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि सतीश दिल्ली में एक फार्महाउस में एक होली पार्टी में शामिल होने गए थे. उन्हें बेचैनी महसूस हुई और उन्होंने अपने ड्राइवर से अस्पताल ले जाने के लिए कहा और रास्ते में उन्हें रात करीब 1 बजे दिल का दौरा पड़ा.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




