ANTIM Box Office Collection Day 6 : सलमान खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही शानदार कमाई, इतना हुआ कलेक्शन

अंतिम-द फाइनल ट्रुथ' कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए हैं. रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म ने छठे दिन 2 करोड़ के आस-पास की कमाई की है.
बॉलीवुड के दंबग खान यानी की सलमान खान (Salman Khan) की फैन-फॉलोइंग इतनी ज्यादा है कि उनकी सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करती है. बीते शुक्रवार यानी की 26 नवंबर को भाईजान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ रिलीज हुई थी. फिल्म में भाईजान और आयुष की एक्टिंग की हर तरफ चर्चा हो रही है. फिल्म में सलमान खान जहां पुलिस की भूमिका में हैं, वहीं आयूष एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं.
सलमान खान की फिल्म ने ओपनिंग डे पर कुछ खास कमाल नहीं किया था. लेकिन वीकेंड पर इसने रफ्तार पकड़ ली है. जिसके बाद फिल्म कमाई के मामले में लगातार रिकॉर्ड बना रही है. पहले दिन ‘अंतिम’ ने 4.25 से 4. 50 करोड़ तक का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन तकरीबन 5.25 से 5.50 करोड़ तक की कमाई की थी. तीसरे दिन फिल्म ने तकरीबन 7.50 से 7.75 करोड़ तक की कमाई की है. चौथे दिन फिल्म ने 3 करोड़ के आस-पास की कमाई की है. पाचंवें दिन फिल्म ने करीब 2.5- 3 करोड़ के आस-पास की कमाई की है. वहीं छठे दिन फिल्म ने 2 करोड़ का बिजनेस किया है. जिसके बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म इस सप्ताह 29 करोड़ के अंकड़े को पार कर लेगी.
वहीं अब 3 दिसंबर को सुनील शेट्टी और तारा सुतारिया की फिल्म तड़प रिलीज हो चुकी है. ऐसे में कहा जा रहा है कि फिल्म सलमान खान की फिल्म अंतिम को टक्कर दे सकती है. उम्मीद जताई जा रही है कि दूसरे वीकेंड पर भाईजान की फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी.
Also Read: ANTIM Box Office Collection Day 5: सलमान खान की फिल्म अंतिम पांचवें दिन पड़ी धीमी, इतना हुआ कलेक्शन
‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ को एक तरफ जहां फैंस देखने के लिए सिनेमाघरो में जा रहे है. कई फैंस ने फिल्म देखकर इसकी जबरदस्त तारीफ की है. वहीं कुछ लोग बॉयकॉट अंतिन ट्रेंड करवा रहे हैं. वहीं फिल्म समीक्षक ने मूवी को काफी अच्छा बताया है. इस फिल्म के ओपनिंग डे पर दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स की सराहना मिली. आयुष शर्मा और महिमा मकवाना अभिनीत, ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित और सलमान खान द्वारा निर्मित है. यह फिल्म सफल मराठी फिल्म ‘मुल्शी पैटर्न’ का रीमेक है.
Also Read: ANTIM Box Office Collection Day 4: सलमान खान की फिल्म ने चौथे दिन भी की बंपर कमाई, इतना हुआ कलेक्शन
Posted By Ashish Lata
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




