ANTIM Box Office Collection Day 5: सलमान खान की फिल्म अंतिम पांचवें दिन पड़ी धीमी, इतना हुआ कलेक्शन

Updated at : 01 Dec 2021 9:57 AM (IST)
विज्ञापन
ANTIM Box Office Collection Day 5: सलमान खान की फिल्म अंतिम पांचवें दिन पड़ी धीमी, इतना हुआ कलेक्शन

अंतिम-द फाइनल ट्रुथ' कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार में चल रहा है. रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म ने पांचवें दिन 2.5- 3 करोड़ के आस-पास की कमाई की है.

विज्ञापन

सलमान खान (Salman Khan) की फैन-फौलेइंग इतनी ज्यादा है कि उनकी सारी फिल्में हर बार बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाल करती है. बीते शुक्रवार को भाईजान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ रिलीज हो चुकी है. फिल्म में भाईजान और आयुष की एक्टिंग की हर तरफ चर्चा हो रही है. फिल्म में सलमान खान जहां पुलिस की भूमिका में हैं, वहीं आयूष एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं.

भाईजान की फिल्म ने जहां ओपनिंग डे पर कुछ खास कमाल नहीं किया था. लेकिन वीकेंड पर इसने रफ्तार पकड़ ली है. जिसके बाद फिल्म कमाई के मामले में लगातार रिकॉर्ड बना रहा है. पहले दिन ‘अंतिम’ ने 4.25 से 4. 50 करोड़ तक का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन तकरीबन 5.25 से 5.50 करोड़ तक की कमाई की थी. तीसरे दिन फिल्म ने तकरीबन 7.50 से 7.75 करोड़ तक की कमाई की है. चौथे दिन फिल्म ने 3 करोड़ के आस-पास की कमाई की है. वहीं पाचंवें दिन फिल्म ने करीब 2.5- 3 करोड़ के आस-पास की कमाई की है. जिसके बाद अब तक फिल्म ने 24.35 – 24.85 करोड़ के ऊपर का बिजनेस कर लिया है.

Also Read: Antim: थिएटर में मूवी के बीच फैंस ने जलाए पटाखे, सलमान खान हुए परेशान, एक्टर ने किया ये खास रिक्वेस्ट

बात करे बिजनेस की तो फिल्म अब धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर स्लो होती जा रही है. जिसकी वजह से वीक डे पर इसमें 35-40 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दूसरे वीकेंड में सलमान की फिल्म अपना पुराना जलवा बॉक्स ऑफिर पर बरकरार रखेगी.

‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ को एक तरफ जहां फैंस देखने के लिए सिनेमाघरो में जा रहे है. कई फैंस ने फिल्म देखकर इसकी जबरदस्त तारीफ की है. वहीं कुछ लोग बॉयकॉट अंतिन ट्रेंड करवा रहे हैं. वहीं फिल्म समीक्षक ने मूवी को काफी अच्छा बताया है. इस फिल्म के ओपनिंग डे पर दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स की सराहना मिली. आयुष शर्मा और महिमा मकवाना अभिनीत, ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित और सलमान खान द्वारा निर्मित है. यह फिल्म सफल मराठी फिल्म ‘मुल्शी पैटर्न’ का रीमेक है.

Also Read: ANTIM Box Office Collection Day 4: सलमान खान की फिल्म ने चौथे दिन भी की बंपर कमाई, इतना हुआ कलेक्शन

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola