ePaper

Coronavirus Outbreak: बंगाल में एक और मौत, 24 घंटे में 5 नये मरीज मिले, अब तक 47 हजार से ज्यादा लोग क्वारेंटाइन में

Updated at : 30 Mar 2020 11:14 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Outbreak: बंगाल में एक और मौत, 24 घंटे में 5 नये मरीज मिले, अब तक 47 हजार से ज्यादा लोग क्वारेंटाइन में

Second Death due to Coronavirus Infection in West Bengal कोलकाता : पश्चिम बंगाल (West Bengal) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण के फैलने की रफ्तार तेज हो रही है. 24 घंटे के दौरान कोरोना से संक्रमित एक मरीज की मृत्यु हो गयी, जबकि 5 में संक्रमण की पुष्टि हुई है. सोमवार सुबह राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह जानकारी दी गयी. बताया गया है कि 77 साल के एक और वृद्ध में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है. वह अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं. इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 22 और मरने वालों की संख्या 2 हो गयी है.

विज्ञापन

अजय विद्यार्थी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल (West Bengal) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण के फैलने की रफ्तार तेज हो रही है. 24 घंटे के दौरान कोरोना से संक्रमित एक मरीज की मृत्यु हो गयी, जबकि 5 में संक्रमण की पुष्टि हुई है. सोमवार सुबह राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह जानकारी दी गयी. बताया गया है कि 77 साल के एक और वृद्ध में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है. वह अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं. इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 22 और मरने वालों की संख्या 2 हो गयी है.

रविवार (29 मार्च, 2020) की रात तक 4 लोगों के कोरोना से संक्रमित होने की खबर थी. इसमें भारतीय सेना के पूर्वी कमान के कमांड अस्पताल में तैनात एक चिकित्सक, हुगली के सेवड़ाफुली निवासी एक अधेड़, बारानगर के रहने वाले एक और अधेड़ तथा उत्तर बंगाल के कलिम्पोंग की 53 साल की एक महिला शामिल थी. महिला ने रविवार देर रात 2:00 बजे दम तोड़ दिया.

उत्तर बंगाल में जिस महिला की मौत हुई है, वह 26 मार्च, 2020 को अस्पताल में भर्ती हुई थी. वह विदेश यात्रा से लौटी थी. स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि विदेश से लौटने के बाद वह अपने इलाज के लिए दक्षिण भारत गयी थी. पहले तो हालात में कुछ सुधार हुआ था, लेकिन धीरे-धीरे वह फिर बीमार पड़ने लगी. बदन दर्द, बुखार, सर्दी और खांसी के लक्षणों के साथ उसे 26 मार्च को उत्तर बंग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

डॉक्टरों ने 28 मार्च को इस बात की पुष्टि की कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित है. इसके बाद उसकी एक बेटी व उसका इलाज करने वाले चिकित्सक को होम क्वारेंटाइन कर दिया गया. करीब एक सप्ताह पहले इस महिला ने इसी डॉक्टर से इलाज कराया था. इस डॉक्टर ने महिला की जांच के बाद कहा था कि संभवत: वह कोरोना वायरस से संक्रमित है.

डॉक्टर के संदेह जताने के बाद महिला को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया था. सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. इसलिए उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था. चिकित्सकों ने बताया कि कोरोना वायरस की वजह से शरीर के अधिकार अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसकी वजह से देर रात 2:00 बजे महिला ने दम तोड़ दिया.

कुछ दिन पहले ही एक अधेड़ ने भी दम तोड़ दिया था. इस तरह से विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत पीड़ितों की संख्या फिलहाल 20 बची है. हालांकि, लंदन से लौटे 18 साल के जिस युवक के शरीर में सबसे पहले संक्रमण की पुष्टि हुई थी, इलाज के बाद उसकी पहली जांच रिपोर्ट नेगेटिव है.

यह युवक राज्य सचिवालय में तैनात डब्ल्यूबीसीएस अधिकारी का बेटा है. इसके अलावा स्कॉटलैंड से लौटी उत्तर 24 परगना निवासी 23 साल की एक युवती की भी जांच रिपोर्ट निगेटिव है. लंदन से लौटे 22 साल के एक अन्य संक्रमित युवक के पिता, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा था, पहली रिपोर्ट में निगेटिव पाये गये हैं.

इनकी दूसरी रिपोर्ट सोमवार (30 मार्च, 2020) को बेलियाघाटा नाइसेड में हो होगी और यदि यह रिपोर्ट निगेटिव रही, तो स्वास्थ्य विभाग इन्हें स्वस्थ घोषित कर देगा. उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में 47,000 से अधिक लोग होम क्वारेंटाइन में हैं, जबकि 171 लोग संक्रमण के लक्षणों के साथ विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola