सुशांत की मौत के बाद पहली बार अंकिता लोखंडे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘डंके की चोट पर कहती हूं, सुसाइड नहीं कर सकते सुशांत’

Updated at : 01 Aug 2020 3:10 AM (IST)
विज्ञापन
सुशांत की मौत के बाद पहली बार अंकिता लोखंडे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘डंके की चोट पर कहती हूं, सुसाइड नहीं कर सकते सुशांत’

‘सुशांत अपने आप को कभी हर्ट नही कर सकता था. वे चाकू से भी खुद को नहीं काट सकते थे. हल्की-सी भी उसको चोट लग जाये, तो वह ऐसा हो जाता था कि अरे बाप रे ये क्या हो गया. वह ऐसा नहीं कर सकता था.’

विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के करीब डेढ़ महीने बाद उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने चुप्पी तोड़ी है. कई साल तक सुशांत को डेट कर चुकीं अंकिता ने एक चैनल को दिये इंटरव्यू में कहा कि वह डंके की चोट पर कह सकती हैं कि सुशांत सुसाइड नहीं कर सकते थे. उन्होंने कहा कि बहुत दुख होता है जब लोग कहते हैं कि वे डिप्रेशन में थे. कहा कि जिस सुशांत को वह जानती थीं, वे कभी डिप्रेशन में नहीं जा सकते थे. अंकिता का कहना है कि कुछ उनके साथ बहुत बड़ा हो रहा था जिसे वे किसी से बता नहीं पा रहे थे. अंकिता ने अपनी सफलता में उन्होंने सुशांत का बहुत बड़ा हाथ बताया.

सालभर से परिवार के संपर्क में नहीं थे सुशांत

अंकिता ने बताया कि सुशांत सालभर से अपने परिवार के टच में नहीं थे. ब्रेकअप के बाद भी अंकिता की उनके पापा और बहनों से बात होती थी. पापा बताते थे कि हमारे पास उसका नंबर नहीं है और बात भी नहीं हो पा रही है. सुशांत दीदी से भी साल भर से बात नहीं कर रहा था.

रानी दीदी वह थी जिन्होंने मम्मी के बाद सुशांत को खूब प्यार दिया था. वह उनकी बहुत इज्जत करता था. यहां तक कि उनके कहने पर बैठता-उठता. अंकिता ने सवाल करते हुए कहा कि फिर ऐसा क्या हो गया था कि वह उनसे भी बात नही कर रहा था. उन्होंने बताया कि कहीं न कहीं उसका चेहरा उदास लगता था. उसकी आंखों की चमक गायब हो गयी थी.

ब्रेकअप के बाद अंकिता ने उनकी जिंदगी में कभी दखल नहीं दिया

अंकिता ने बताया कि मार्च, 2016 में उनकी सुशांत से आखिरी बात हुई थी. अंकिता ने बताया कि मणिकर्णिका के पोस्ट लॉन्च पर सुशांत ने उन्हें सोशल मीडिया पर कमेंट बॉक्स में बधाई दी थी. अंकिता ने बताया कि ब्रेकअप के बाद अक्सर सोशल मीडिया के जरिये उसकी लाइफ और डेटिंग का पता चलता रहता था. कहा कि ब्रेकअप के बाद उन्होंने उसकी जिंदगी में कभी दखल नहीं दिया.

कहा, रिया की चिंता नहीं, जिस परिवार ने खोया, उसे मिले न्याय

सुशांत और रिया के रिश्ते पर अंकिता ने कहा कि वह इसपर टिप्पणी नहीं कर सकती. उन्होंने कहा कि वह सुशांत के परिवार के लिए स्टैंड लेना चाहती हैं. अंकिता ने कहा कि रिया उनकी चिंता का विषय नहीं है. उनकी चिंता सुशांत और उसके परिवार को लेकर है.

अंकिता ने कहा कि अगर आपको पता है कि वह ठीक नहीं है, जैसा कि आप दावा कर रहे हैं, तो आप उसे क्यों छोड़ेंगे? यदि वह अच्छी स्थिति में नहीं है, तो आपको उसके साथ होना चाहिए. कंगना पर अंकिता ने कहा कि वह मुखर हैं. वह हमेशा स्पष्ट रही हैं. रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआइआर पर अंकिता ने कहा कि सबसे बड़ा नुकसान उस परिवार का हुआ है. कहा कि वे जो कर रहे हैं, अपने लिए और सुशांत के लिए, बिल्कुल सही कर रहे हैं. सच्चाई की जीत होती है.

नेपोटिज्म को बताया कॉम्पीटिशन

नेपोटिज्म को अंकिता ने एक कॉम्पीटिशन की तरह बताया. कहा कि सुशांत इतना कमजोर नहीं था कि नेपोटिज्म की वजह से अपने आप को खत्म करे. अंकिता ने कहा कि सुशांत अपने आप को कभी हर्ट नही कर सकता था. वे चाकू से भी खुद को नहीं काट सकते थे. हल्की-सी भी उसको चोट लग जाये, तो वह ऐसा हो जाता था कि अरे बाप रे ये क्या हो गया. वह ऐसा नहीं कर सकता था.

सुशांत को पैसे से नहीं था लगाव, सबकी मदद करते थे

अंकिता ने बताया कि सुशांत की लाइफ में सबसे जरूरी किताबें, उसकी पढ़ाई, उसका दिमाग सबसे ज्यादा जरूरी थी. उसके लिए पैसा बिल्कुल जरूरी नहीं था. पैसा सब खत्म हो जाता, तो वह फिर से कमा लेता. पैसे को लाइफ में किसी पर न्योछावर कर सकता था. वह कहता था कि अगर फिल्में नहीं होंगी, तो वह थिएटर कर लेगा.

  • कंगना का आरोप सुशांत का परिवार अब पैसों पर कर रहा फोकस गुम हो गया है नेपोटिज्म का मुद्दा

  • सुशांत मामले में लग रहे आरोपों पर रिया बोलीं- भगवान और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा

  • अभिनेता सुशांत के पारिवारिक दोस्त का दावा रिया सुशांत को देती थीं गलत दवाइयां

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola