बेगूसराय में गंगा के बढ़ते जल स्तर से पलायन करने लगे हैं किसान, देखें बाढ़ की तस्वीरें

Updated at : 30 Aug 2022 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
बेगूसराय में गंगा के बढ़ते जल स्तर से पलायन करने लगे हैं किसान, देखें बाढ़ की तस्वीरें

गंगा के जल स्तर में लगातार हो रही वृद्धि से दियारा क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में बाढ़ का पानी फैल चुका है. यहां धीरे-धीरे बाढ़ की स्थिति भयावह रूप धारण करने लगी है. आलम यह है कि अब लोगों को एक गांव से दूसरे गांव जाने में कमर से लेकर गर्दन तक बाढ़ के पानी में तैर कर जाना पड़ रहा है

विज्ञापन
undefined

गंगा के जल स्तर में लगातार हो रही वृद्धि से दियारा क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में बाढ़ का पानी फैल चुका है. प्रखंड क्षेत्र के दियारा इलाकों में धीरे-धीरे बाढ़ की स्थिति भयावह रूप धारण करने लगी है. आलम यह है कि अब लोगों को एक गांव से दूसरे गांव जाने में कमर से लेकर गर्दन तक बाढ़ के पानी में तैर कर जाना पड़ रहा है. साथ ही एक घर से दूसरे घर जाने में भी लोगों को पानी से होकर ही गुजारना पड़ता है.

undefined

इन दिनों बलिया दियारा क्षेत्र की दर्जन भर गांवों के 50 हजार से अधिक की आबादी बाढ़ के संकट से जूझ रहा है. इस संकट से आने वाले एक-दो दिनों तक दियारावासी को राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं है. धीरे-धीरे जल स्तर में वृद्धि आने वाले दो दिनों तक जारी रहने की ही संभावना जतायी जा रही है. हालांकि स्थानीय प्रशासन के द्वारा क्षेत्र में कुछ जगहों पर नाव की व्यवस्था की गयी है. जिसमें ताजपुर पंचायत के सैयदपुर पुलिया के पास एक, शादीपुर में एक, चेचियाही ढाव में दो नाव की व्यवस्था स्थानीय प्रशासन के द्वारा किये जाने की बात कहीं गयी है.

undefined

चेचियाही ढाव में प्रशासन के द्वारा सड़क के दोनों तरफ बांस-बल्ला लगा कर लाल झंडे लगा दिये गये हैं. ताकि पैदल ढाव को पार करने में लोगों को मुश्किल न हो. हालांकि स्थानीय प्रशासन के द्वारा चेचियाही ढाब में वाहनों के आर-पार करने पर रोक लगा दी गयी है. लेकिन वाहन चालक अभी भी जान को जोखिम में डालकर ढाव को आर-पार करने से नहीं चूक रहे हैं. जिसमें दो पाहिया एवं चार पाहिया वाहन सहित ट्रैक्टर शामिल हैं. धीरे-धीरे बाढ़ का पानी दियारा क्षेत्र के सभी गांवों को अपनी जद में ले लिया है.

undefined

निचले इलाकों में बसे लोगों के घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश भी कर चुका है. जिस स्थिति में डेराबस्सी अपने पशुओं को लेकर पलायन करने को मजबूर हो गये हैं. सोमवार को भवानंदपुर पंचायत के दर्जनों पशुपालक किसान अपने मवेशियों को लेकर ऊंचे स्थानों की ओर पलायन कर चुके हैं.

undefined

बढ़ते जल स्तर के कारण दियारा क्षेत्र को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाली सभी मुख्य सड़कों पर बाढ़ का पानी 3 से 5 फुट तक फैल जाने से लोगों का आवागमन बाधित हो चुका है. लोग बाढ़ के पानी में पैदल ही किसी तरह चलकर प्रखंड मुख्यालय एवं स्थानीय बाजार अपने कामों से आते हैं जो खतरे से खाली नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola