ePaper

Anek First Look: Ayushmann Khurrana की नई फिल्म का फर्स्ट लुक जारी, हेयरकट, दाढ़ी में कुछ यूं दिख रहे हैं एक्टर

Updated at : 02 Feb 2021 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
Anek First Look: Ayushmann Khurrana की नई फिल्म का फर्स्ट लुक जारी,  हेयरकट, दाढ़ी में कुछ यूं दिख रहे हैं एक्टर

Anek First Look: अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी फिल्मों के अलग सब्जेक्ट के लिए जाने जाते हैं. दम लगा के हईशा, आर्टिकल 15, ड्रीम गर्ल, बाला जैसी फिल्मों के बाद आयुष्मान निर्देशक अनुभव सिन्हा की आने वाली फिल्म अनेक का हिस्सा बनने जा रहे हैं. एक्टर आयुष्मान खुराना ने इस ऐलान के साथ ही फिल्म के लिए अपना फर्स्ट लुक भी फैंस के बीच साझा किया है. इस फर्स्ट लुक में आयुष्मान खुराना अलग हेयरकट, दाढ़ी और आईब्रो में कट के साथ दिखाई दे रहे.

विज्ञापन

अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी फिल्मों के अलग सब्जेक्ट के लिए जाने जाते हैं. दम लगा के हईशा, आर्टिकल 15, ड्रीम गर्ल, बाला जैसी फिल्मों के बाद आयुष्मान निर्देशक अनुभव सिन्हा की आने वाली फिल्म अनेक का हिस्सा बनने जा रहे हैं. एक्टर आयुष्मान खुराना ने इस ऐलान के साथ ही फिल्म के लिए अपना फर्स्ट लुक भी फैंस के बीच साझा किया है. इस फर्स्ट लुक में आयुष्मान खुराना अलग हेयरकट, दाढ़ी और आईब्रो में कट के साथ दिखाई दे रहे.

https://www.instagram.com/p/CKx0M7NJlg3/

टी सीरीज के साथ अनुभव सिन्हा ने मिलाया हाथ

फिल्म ‘अनेक’ के निर्देशक अनुभव सिन्हा हैं जिनकी टी सीरीज के साथ पारी काफी लंबी रही है. ये उनकी और टी सीरीज की सेकेंड इनिंग्स की दूसरी फिल्म होगी. फिल्म ‘रा वन’ फ्लॉप होने के बाद टी सीरीज ने ही अनुभव को उनकी डेब्यू फिल्म ‘तुम बिन’ का सीक्वेल बनाने का मौका दिया था, लेकिन ये सीक्वेल बुरी तरह फ्लॉप रही.

अयुष्मान ने कुछ यूं शेयर किया अनेक का फर्स्ट लुक

आयुष्मान खुराना ने अनेक का फर्स्ट लुक जारी किया है. एक्टर ने लिखा- ‘अनुभव सिन्हा सर के साथ एक बार फिर जुड़कर उत्साहित हूं. भूषण कुमार और अनुभव सिन्हा निर्मित फिल्म अनेक में जोशुआ के किरदार में मेरा लुक हाजिर है.’

रकुल प्रीत सिंह के साथ इस फिल्म में बनने जा रही है आयुष्मान की जोड़ी

आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म डॉक्टर जी में वो पहली बार रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आने वाले हैं. इसकी घोषणा बीते दिसंबर में कर दी गई थी. इस फिल्म को अनुभूति कश्यप, (Anubhuti Kashyap) निर्देशित कर रही हैं. निर्माता निर्देशक ने इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) को लेने का फैसला किया है.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola