Lockdown में वायरल हो रहा Amrapali Dubey का डांस वीडियो, बोल्ड अदाओं से लगा रही आग

Amrapali Dubey की खूबसूरती, अभिनय, और डांस के सभी दीवाने हैं. उनके गाने सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं.
Amrapali Dubey Bhojpuri Hit Dance Videos: आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) भोजुपरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस स्टार हैं. आम्रपाली की खूबसूरती, अभिनय, और डांस के सभी दीवाने हैं. उनके गाने सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं. आम्रपाली का हर गाना और हर फिल्म सुपरहिट होता है. लॉकडाउन में उनके कुछ गाने तेजी से वायरल हो रहे है.
Also Read: Varun Dhawan के रिश्तेदार को हुआ Corona, बताया कुछ ऐसी है हालत1. ‘माथा फेल हो गईल
इस गाने में ‘निरहुआ’ आम्रपाली दुबे और मोनालिसा के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं. ये गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है. आम्रपाली दुबे जहां साड़ी पहने गाने में बेहतरीन डांस करती नजर आ रही हैं. वहीं मोनालिसा का बेहद बोल्ड अवतार देखने को मिल रहा है. गाने में दिनेश लाल यादव के साथ आम्रपाली दुबे और मोनालिसा की हॉट केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है. इस गाने को कल्पना अलोक कुमार और खूशबू जैन ने गाया है. जबकि गाने के बोल बोल राजेश मिश्रा ने लिखे हैं. ये गाना सुपरहिट फिल्म ‘राजा बाबू’ का है. गाने का म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है. इस सॉन्ग को मंजूल ठाकुर ने डायरेक्ट किया है.
2. लगा के वैसलीन
इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है. ये गाना मेंहदी लगाके रखना पार्टी-3 का है. गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव आम्रपाली दुबे के साथ दिख रहे हैं. इस गाने में उनकी जोड़ी को लोगों ने खूब सराहा है. इस गाने को यादव राज ने लिखा है और रजनीश मिश्रा ने संगीत दिया है.
3. फुटानी के फाटक
उनके इस गाने का नाम ‘फुटानी के फाटक’ है. इस भोजपुरी गाने में आम्रपाली दुबे और निरहुआ का अंदाज लोगों को खूब भा रहा है. इस गाने में आम्रपाली दुबे दुल्हन और निरहुआ दूल्हे के गेटअप में नजर आ रहे हैं. इस सॉन्ग को निरहुआ और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है. इसके बोल संदीप साजन ने लिखे हैं, जबकि मधुकर आनंद ने इसमें संगीत दिया है.
4. जेल करवईबु का ए सुग्गी
इस गाने के शुरुआत में ही स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहने हुए आम्रपाली दुबे पाने से बाहर आती दिख रही हैं. वहीं इसी दौरान थानेदार के अवतार में दिनेश लाल यादव भी वहीं मौजूद हैं और आम्रपाली दुबे को देखते ही कहते हैं – जेल करवईबु का ए सुग्गी?… इस वीडियो में दोनों का जबरदस्त रोमांस और शानदार डांस देखने को मिल रहा है.
5. पिया मेरा कुछ न किया
ये गाना भोजपुरी फिल्म ‘काजल’ का है. ‘पिया मेरा कुछ न किया’ नाम से इस गाने में आम्रपाली धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं. साथ ही इस गाने में वो बेहद बोल्ड लुक में दिखाई दे रही हैं. इस गाने को एस कुमार ने लिखा है इसका म्यूजिक भी उन्होंने ही दिया है. ‘काजल’ फिल्म के निर्देशक ब्रजभूषण है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










