Amitabh Bachchan ने पसली में चोट लगने के बाद शेयर किया मोटीवेशनल पोस्ट, कहा- उठो, आगे बढ़ो...
Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Mar 2023 1:50 PM
अमिताभ बच्चन लगातार अपने हेल्थ के बारे में फैंस को बता रहे है, ताकि उनके चाहने वाले परेशान ना हो. उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा, हार, नुकसान, पीड़ा दर्दनाक है, लेकिन शरीर का तंत्र जितनी तेजी से चोट पहुंचाता है, उतनी ही तेजी से ठीक होता है.
Amitabh Bachchan Health Update: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन हाल ही में फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे. जिसके बाद वो मुंबई वापस अपने घर लौट आए थे, जहां वो आराम कर रहे थे. बिग बी ने अब अपनी चोट के बारे में फैंस को अपडेट दिया है. एक्टर लिखते है कि कोई पीछे बैठ सकता है और खोए हुए अवसर पर विलाप कर सकता है या उठ सकता है, इसे दोबारा हरा सकता है.
अमिताभ बच्चन लगातार अपने हेल्थ के बारे में फैंस को बता रहे है. ताकि उनके चाहने वाले परेशान ना हो. उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा, हार, नुकसान, पीड़ा दर्दनाक है, लेकिन शरीर का तंत्र जितनी तेजी से चोट पहुंचाता है, उतनी ही तेजी से ठीक होता है. उठो, आगे बढ़ो. जिनके लिए कार्य नई शुरुआत लाता है, वे कभी भी, स्वयं के हित में करेंगे, अपने आप को एक सबक सिखाओ … दूसरों को पढ़ाने में प्रतिबिंबित करने के लिए यह एक नकली है, एक झूठ है जिसे त्यागने की जरूरत है … यह मेरा शरीर है, मेरा मन है, मेरी इच्छा है, मेरी चाहत है.
अमिताभ बच्चन ने लिखा, शारीरिकता की आपकी अपनी सीमाएं, आपके मस्तिष्क की सीमाएं, हमेशा जन्म के निर्माण के रूप में बनी रहेंगी. मैंने शांति नहीं जानी, कुछ कमियां भीतर हैं, कुछ बाहर. लेकिन मैंने अपने लिए दोनों कमियों से छुटकारा पाने के लिए खुद को निर्धारित किया है. बता दें कि चोट लगने की वजह से वो इस बार होली नहीं खेल पाए. इस बारे में उन्होंने फैंस को अपने ब्लॉग में बताया था.
Also Read: Amitabh Bachchan की चोट से परेशान हुए अजय देवगन, बोले- जब मिस्टर बच्चन ने एक्शन करना शुरू किया…
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा था, हैदराबाद में प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान, एक एक्शन शॉट के दौरान, मैं घायल हो गया हूं .. रिब (पसली) कार्टिलेज पॉप हो गया है और दाहिनी पसली की मांसपेशी फट गई.. शूट रद्द कर दिया.. एआईजी अस्पताल में सीटी द्वारा डॉक्टर से परामर्श और स्कैन किया हैदराबाद में और घर वापस आ गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










