ePaper

बंगाल चुनाव 2021: मैं ममता दीदी के लिए रोज प्रार्थना करता हूं...जानिए पूर्वी बर्दवान की रैली में अमित शाह ने क्यों कहा

Updated at : 18 Apr 2021 1:52 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल चुनाव 2021: मैं ममता दीदी के लिए रोज प्रार्थना करता हूं...जानिए पूर्वी बर्दवान की रैली में अमित शाह ने क्यों कहा

Bengal Assembly Election 2021: शाह ने कहा कि बंगाल की जनता अब दीदी की विदाई को तय कर दिया है. उन्होंने आगे कहा कि बंगाल में आने वाले 2 मई को बीजेपी सरकार बनेगी और ममता दीदी ससम्मानित विदा होंगी. अमित शाह ने आगे कहा कि मैं चाहता हूं कि 2 मई से पहले दीदी का पैर ठीक हो जाए, जिससे उनको गवर्नर साहेब के पास इस्तीफे देने जाने में सुविधा हो.

विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छठे चरण के मतदान से पहले पूर्वी बर्दवान के उत्तर वनस्थली में एक रैली किया. रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं अब ममता दीदी के लिए रोज प्राथना करता हूँ कि उनका पांव बंगाल में चुनाव परिणाम आने से पहले ठीक हो जाए. अमित शाह ने इस दौरान कूचबिहार फायरिंग मामले में वायरल ऑडियो टेप को लेकर टीएमसी सुप्रीमो पर निशाना साधा.

जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि बंगाल की जनता अब दीदी की विदाई को तय कर दिया है. उन्होंने आगे कहा कि बंगाल में आने वाले 2 मई को बीजेपी सरकार बनेगी और ममता दीदी ससम्मानित विदा होंगी. अमित शाह ने आगे कहा कि मैं चाहता हूं कि 2 मई से पहले दीदी का पैर ठीक हो जाए, जिससे उनको गवर्नर साहेब के पास इस्तीफे देने जाने में सुविधा हो.

ममता दीदी के पास कोई एजेंडा नहीं- शाह

अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि दीदी के पास बंगाल के विकास के लिए कोई एजेंडा नहीं है. उन्होंने टीएमसी प्रमुख के भाषण पर तंज कसते हुए कहा, ‘दीदी बंगाल में 12 मिनट भाषण करती हैं और 10 मिनट मोदी जी को और मुझे गालियां बोलती हैं, दो मिनट सुरक्षा बलों को कोसती हैं.’ शाह ने दीदी पर घुसपैठियों को शरण देने का आरोप लगाया.

गृहमंत्री ने रैली में मौजूद लोगों से पूछते हुए कहा कि क्या बंगाल में गौतस्करी रुकनी चाहिए या नहीं? क्या बंगाल में मतुआ और नामशुद्र समाज को नागरिकता मिलनी चाहिए या नहीं? शाह ने आरोप लगाया कि ममता दीदी बंगाल में यह सब नहीं होने देना चाहती है.

Also Read: Bengal Chunav 2021: बीजेपी के हिसाब से ECI बना रही है प्लान, गलसी की रैली में चुनाव आयोग पर बरसीं ममता बनर्जी

उन्होंने कूचबिहार के शीतलकुची फायरिंग में ममता बनर्जी का कथित वायरल ऑडियो टेप का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले दिनों दीदी का एक ऑडियो सामने आया है. जिसमें वो कहती हैं कि कूच बिहार में जो 4 लोग दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गए हैं, उनके शव के साथ जुलूस निकालना है. दीदी, शर्म करो, मृत लोगों के साथ भी आप राजनीति कर रही हो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola