ePaper

Amit Shah : उत्तर बंगाल से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं अमित शाह...

Updated at : 29 Jan 2024 12:58 PM (IST)
विज्ञापन
Amit Shah : उत्तर बंगाल से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं अमित शाह...

तृणमूल नेता फिरहाद हकीम का कहना है कि माकपा नीत वाममोर्चा बंगाल से साफ हो गया. बंगाल में जो हालत वाममोर्चा की हुई, वही अब केंद्र में भाजपा की होगी. ममता बनर्जी के नेतृत्व में जनहित के लिए तृणमूल की लड़ाई जारी रहेगी.

विज्ञापन

भाजपा इस बार लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में बंगाल पर अपना पूरा फोकस रख रही है. केंद्रीय नेताओं का दौरा भी इसी बीच शुरू हो गया है. भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर बंगाल से किसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. राज्य में भाजपा की ताकत बढ़ाने के लिए यह रणनीति बनायी गयी है. बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह से वाराणसी से चुनाव लड़े और उत्तरप्रदेश में भाजपा को बड़ी सफलता मिली. भाजपा नेतृत्व को उम्मीद है कि इस बार बंगाल से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं, इसलिए गांधीनगर के साथ अमित शाह उत्तर बंगाल की किसी सीट से अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं.

भाजपा ने बंगाल में पहले ही 35 सीटों पर जीत का रखा है टार्गेट

विधानसभा चुनावों के बाद एक के बाद एक चुनाव और उपचुनावों में भाजपा की बंगाल में हार हुई है. हालांकि, पार्टी को मजबूत बनाए रखने के लिए अमित शाह ने आगामी लोकसभा में 35 सीटों पर जीत का आह्वान किया है. इसी उद्देश्य से प्रदेश नेता को काम करने का निर्देश दिया गया है. ऐसे में अब अमित शाह उत्तर बंगाल में चुनाव लड़ने का मन बना रहे है.

Also Read: Amit Shah : अचानक रद्द हुआ अमित शाह का बंगाल दौरा, बिहार की राजनीतिक उठापटक हो सकती है कारण
बंगाल में जो हालत वामो की हुई, वही केंद्र में भाजपा की होगी : फिरहाद

राज्य के शहरी विकास मंत्री व तृणमूल नेता फिरहाद हकीम का कहना है कि माकपा नीत वाममोर्चा बंगाल से साफ हो गया. बंगाल में जो हालत वाममोर्चा की हुई, वही अब केंद्र में भाजपा की होगी. सुश्री बनर्जी के नेतृत्व में जनहित के लिए तृणमूल की लड़ाई जारी रहेगी. विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत पश्चिम बंगाल को केंद्रीय फंड जारी करना होगा, नहीं तो तृणमूल का आंदोलन और तेज होगा. गौरतलब है कि गत 26 जनवरी को ही मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी केंद्र सरकार को सभी बकाया राशि का भुगतान करने के लिए सात दिनों का ‘अल्टीमेटम’ दे चुकी हैं. साथ ही यह साफ कर दिया है कि यदि ऐसा नहीं हुआ, तो उनकी पार्टी बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी.

Also Read: गृह मंत्री अमित शाह कल आ सकते हैं बिहार, जेपी नड्डा भी रहेंगे साथ, बीजेपी विधायक दल की बैठक में होंगे शामिल

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola