Uttar Pradesh: हाई कोर्ट में सोमवार से फिजिकल और वर्चुअल दोनों मोड में होगी सुनवाई
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Feb 2022 8:19 AM
लोहरदगा की अदालत ने बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या करने वाले को सुनाई फांसी की सजा.
Uttar Pradesh News: गौरतलब है की हाईकोर्ट प्रशासन द्वारा 3 जनवरी को कोविड-19 के मामलों को तेजी से बढ़ता देख वर्चुअल सुनवाई के निर्देश जारी किए गए थे. लेकिन हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं के विरोध के बाद यह आदेश वापस ले लिया गया था.
Uttar Pradesh News: इलाहाबाद हाईकोर्ट और लखनऊ खंडपीठ में सोमवार से वर्चुवाल और फिजिकल दोनों मोड़ में सुनवाई हो सकेगी. हालांकि, सुनवाई के दौरान अधिवक्ताओं को कोविड-19 गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करना होगा. सुनवाई के दौरान कोर्ट में एक समय में दस लोगों को ही उपस्थित रहने की अनुमति होगी. वात कार्यों के कोर्ट रूम में उपस्थित होने पर प्रतिबंध रहेगा. इस संबंध में हाईकोर्ट प्रशासन ने शुक्रवार को नोटिस जारी किया है.
गौरतलब है की हाईकोर्ट प्रशासन द्वारा 3 जनवरी को कोविड-19 के मामलों को तेजी से बढ़ता देख वर्चुअल सुनवाई के निर्देश जारी किए गए थे. लेकिन हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं के विरोध के बाद यह आदेश वापस ले लिया गया था. हालांकि, बाद में हाईकोर्ट ने 12 जनवरी से फिजिकल सुनवाई पर एकबार फिर से प्रतिबंध लगाते हुए वर्चुअल सुनवाई के निर्देश जारी कर दिए थे. तब से वर्चुवल सुनवाई चल रही. लेकिन अब एकबार फिर कोर्ट ने फिजिकल और वर्चुअल सुनवाई का निर्णय लिया है. हाईकोर्ट प्रशासन के इस निर्णय पर अधिवक्ताओं ने खुशी जताई है.
Also Read: Uttar Pradesh: रामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, 5 की मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










