ePaper

Aligarh News: मूसेपुर हत्याकांड में नया खुलासा, 6 माह की गर्भवती थी मृतक युवती राधा, 10 आरोपी भेजे गए जेल

Updated at : 12 Jul 2022 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
Aligarh News: मूसेपुर हत्याकांड में नया खुलासा, 6 माह की गर्भवती थी मृतक युवती राधा, 10 आरोपी भेजे गए जेल

Aligarh News: अलीगढ़ में लोधा क्षेत्र के मूसेपुर गांव में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष मामले में पिता-पुत्री की गोली लगने से मौत हुई थी. उस मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है. मृतक महिला के गर्भवती होने की बात सामने आयी है.

विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़ में लोधा क्षेत्र के मूसेपुर गांव में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष मामले में पिता-पुत्री की गोली लगने से मौत हुई थी. उस मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है. मृतक महिला के गर्भवती होने की बात सामने आयी है. मामले में 2 महिला समेत 10 आरोपितों को अरेस्ट कर जेल भेजा. 2 लैपर्डकर्मी को भी लाइन हाजिर किया गया. मूसेपुर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है.

मृतका राधा थी गर्भवती… मूसेपुर हत्याकांड में एक पिता और पुत्री की गोली लगने से मौत हो गई थी. जिस महिला की मौत हुई थी, उसका नाम राधा था. राधा की शादी खैर गांव निवासी दीपक से हुई थी. राधा पर एक बेटा और एक बेटी थी. राधा घटना वाले दिन मायके आई हुई थी. राधा उस वक्त 6 माह की गर्भवती भी थी.

Also Read: Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले में आज होगी अहम सुनवाई, श्रृंगार गौरी के नियमित दर्शन पर आ सकता है फैसला

2 महिला समेत 10 अरेस्ट, भेजे जेल… मूसेपुर में हुए खूनी संघर्ष में 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था. जिसमें पूर्व प्रधान देवेंद्र, ओम प्रकाश, राम सिंह, हरि सिंह, ललित, राजू, भूपेंद्र, बुधपाल, जीतू, रवि, अंशु, रेशम पाल, कालू, सोमपाल शामिल थे. पुलिस ने हत्याकांड में 2 महिला समेत 10 आरोपितों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया. पुलिस अभी अन्य आरोपितों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है.

2 लैपर्डकर्मी लाइन हाजिर…. मूसेपुर गांव में घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचे दोनों लेपर्ड कर्मियों नीतेश कुमार व अक्षय कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है. दोनों के खिलाफ जांच भी शुरू हो गई है. लैपर्ड कर्मियों के सामने भी आरोपी फायरिंग करते रहे थे. परिवार के आरोप और लापरवाही पर अलीगढ़ एसएसपी कलानिधि नैथानी ने एसएसआई अनिल यादव को कल ही लाइन हाजिर कर दिया था.

आरोपितों को नहीं है पश्चाताप… मूसेपुर हत्याकांड में बेशक दो लोगों की मौत हुई थी, पर पकड़े गए दो महिलाओं समेत 10 आरोपितों को हत्याकांड पर कोई पश्चाताप नहीं है. आरोपितों के चेहरे पर किसी भी प्रकार की कोई शिकन देखने को नहीं मिली. सभी ने सीधे तौर पर हत्याकांड को स्वीकारा.

यह है मूसेपुर हत्याकांड

मूसेपुर हत्याकांड के दोनों पक्ष देवेंद्र और भूरी सिंह के पिता चचेरे-तहेरे भाई थे. बहुत समय से संपत्ति के बंटवारे को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था. घटना से 15 दिन पहले पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह ने भूरी सिंह की खेत की मेढ़ को काट दिया था, जिसको लेकर के दोनों में विवाद हुआ था. भूरी सिंह के पुत्र विजेंद्र सिंह ने थाना लोधा में रेडीमेड गारमेंट की दुकान में चोरी की रिपोर्ट गांव के ही देवेंद्र सिंह, ललित और राजू के खिलाफ कराई थी. जिसमें पुलिस ने तीनों पर मुकदमा दर्ज किया था. 10 जुलाई को रिंकू का छोटा भाई टिंकू खेत पर जा रहा था, तभी चोरी के मुकदमे से गुस्साए पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह व उसके परिवार के लोगों ने उसे घेर लिया. वह वहां से बचकर परिवार के सदस्यों के बीच पहुंचा. सूचना पर टिंकू के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए. दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें रिंकू के पिता भूरी सिंह व विवाहित बहन राधा की गोली लगने से मौत हो गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola