MLC Election 2022: अलीगढ़-हाथरस स्थानीय एमएलसी चुनाव के कार्यक्रम घोषित, 15 मार्च से नामांकन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Mar 2022 5:47 PM
अलीगढ़ में यूपी विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बाद स्थानीय एमएलसी चुनाव की तैयारियां शुरू हो जाएगी. अलीगढ़-हाथरस स्थानीय एमएलसी के चुनाव कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है.
Aligarh News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना के बाद स्थानीय एमएलसी चुनाव की सरगर्मी तेज हो जाएगी. इसको लेकर अलीगढ़-हाथरस स्थानीय एमएलसी के चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. 15 मार्च से नामांकन शुरू हो जाएंगे, वहीं 9 अप्रैल को मतदान और 12 अप्रैल को मतगणना होगी.
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने प्रभात खबर को बताया कि यूपी विधान परिषद के 35 स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित 36 सदस्यों का कार्यकाल 7 मार्च 2022 को समाप्त हो रहा है. उनके द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से दो चरणों में कार्यक्रम घोषित कर दिया है. अलीगढ़-हाथरस स्थानीय एमएलसी सीट पर 15 मार्च से नामांकन शुरू हो जाएंगे.
अलीगढ़-हाथरस स्थानीय एमएलसी सीट के लिए 15 मार्च से प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. पहले 4 और 5 फरवरी को भरे गए नाम निर्देशन पत्रों को भी वैध माना जाएगा.
-
नामांकन – 15 मार्च से 19 मार्च तक
-
नामांकन पत्रों की जांच – 21 मार्च
-
नाम वापसी – 29 मार्च तक
-
मतदान – 9 अप्रैल
-
मतगणना – 12 अप्रैल
स्थानीय निकाय कोटे के विधान परिषद सदस्य के लिए अलीगढ़-हाथरस जिले के 3530 जनप्रतिनिधि मतदान करेंगे. जिसमें अलीगढ़ की मेयर, 2 नगर पालिका अध्यक्ष, 9 नगर पंचायत अध्यक्ष, 70 नगर निगम पार्षद, 50 नगर पालिका सदस्य, 104 नगर पंचायत सदस्य, 45 जिला पंचायत सदस्य, 1156 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 867 ग्राम प्रधान, 7 विधायक, अलीगढ़ सांसद के साथ हाथरस जिले के 2 नगर पालिका अध्यक्ष, 54 नगर पालिका सदस्य, 7 नगर पंचायत अध्यक्ष, 84 नगर पंचायत सदस्य, 24 जिला पंचायत सदस्य, 599 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 463 ग्राम प्रधान, 3 विधायक और हाथरस सांसद वोट डालेंगे.
Also Read: अलीगढ़ में 739 वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन कार्ड निलंबित, ये है वजह
रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










