टैंकर से बाइक की टक्कर, परिवार के दो सदस्यों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

अलीगढ़ में बाबा-नाती ने एक साथ दुनिया को अलविदा कह दिया. इस घटना के बाद कोहराम मच गया. तहसील अतरौली के रामघाट रोड स्थित पैंठ चौराहे के निकट श्याम वाटिका कॉलोनी के पास आमने-सामने से बाइक और टैंकर में टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक सवार बाबा और नाती गंभीर रूप से घायल हो गए.
Aligarh Crime News: अलीगढ़ में बाबा-नाती ने एक साथ दुनिया को अलविदा कह दिया. इस घटना के बाद कोहराम मच गया. तहसील अतरौली के रामघाट रोड स्थित पैंठ चौराहे के निकट श्याम वाटिका कॉलोनी के पास आमने-सामने से बाइक और टैंकर में टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक सवार बाबा और नाती गंभीर रूप से घायल हो गए.
Also Read: UP News: अलीगढ़ में 29 नवंबर तक धारा 144 लागू, डीएम सेल्वा कुमारी जे ने जारी किए निर्देश
पुलिस ने घायल दोनों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा. जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए दोनों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया. मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया गया. दूसरी तरफ उपचार के दौरान लड़के ने भी दम तोड़ दिया.
बताया जाता है कि बुलंदशहर रामघाट निवासी जयप्रकाश गोस्वामी (65) अपने नाती चिराग गोस्वामी (16) पुत्र नारायण गोस्वामी के साथ बाइक से अपने बड़े नाती के पास हरदुआगंज गए थे. वहां से दोनों बाइक से लौट रहे थे. इसी दौरान अतरौली के पैंठ चौराहे स्थित श्याम वाटिका कॉलोनी के निकट सामने से आ रहे टैंकर से बाइक की भिड़ंत हो गई, जिसमें बाबा-नाती मौत हो गई.
(इनपुट: चमन शर्मा, अलीगढ़)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










