Akshaya Tritiya Shubh Muhurat: आज है अक्षय तृतीया, इस शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी, बन रहे राजयोग
Akshaya Tritiya Wishes Shubh Muhurat LIVE Updates: अक्षय तृतीया हिंदू कैलेंडर के अनुसार वैशाख के महीने में शुक्ल पक्ष के तीसरे दिन पड़ता है. आज अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा. इस दिन किसी भी नए काम को करने के लिए किसी भी पंचांग को देखने की कोई आवश्यकता नहीं पड़ती है.
अक्षय तृतीया पर पूजा मंत्र
ऊँ नमो भाग्य लक्ष्म्यै च विद्महे अष्ट लक्ष्म्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात्।।
मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की अलग-अलग पूजा करने की गलती न करें
अक्षय तृतीया के दिन कभी भी मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की अलग-अलग पूजा करने की गलती न करें. हमेशा उनकी एक साथ पूजा करें. वरना इनकी नाराजगी जिंदगी को तबाह कर सकती है.
इस दिन जौ, मिट्टी के बर्तन, पीतल आदि भी खरीद सकते हैं
अक्षय तृतीया के दिन खाली हाथ घर न आएं. कुछ न कुछ खरीदी अवश्य करें. यदि सोना-चांदी नहीं खरीद सकें तो निराश होने की जरूरत नहीं है. इस दिन जौ, मिट्टी के बर्तन, पीतल आदि भी खरीद सकते हैं. इनकी खरीदी भी बहुत शुभ मानी गई है.
अक्षय तृतीया पर इन चीजों की कर सकते है खरीदारी
वैशाख मास की अक्षय तृतीया पर सोना की खरीदारी करना शुभ माना जाता है. इस दिन घर में कोई नई चीज खरीदकर लाने के लिए भी इस तिथि को सर्वश्रेष्ठ माना गया है. अक्षय तृतीया पर सोना, आभूषण, कार, गैजेट्स, कम्प्यूटर, होम अप्लाइंसेस, इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदारी शुभ मुहूर्त में कर सकते है.
अक्षय तृतीया का ज्योतिषीय महत्व (Astrological Significance of Akshay Tritiya)
अक्षय तृतीया के दिन सूर्य मेष राशि में और चंद्रमा वृष राशि में होता है. यह वैशाख में शुक्ल पक्ष की तीसरी तिथि है, जो आमतौर पर अप्रैल या मई के ग्रेगोरियन महीनों में आती है. यह भी माना जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन सूर्य और चंद्रमा अपने सबसे चमकीले रूप में होते हैं.
साल का सबसे शुभ दिन
वैदिक ज्योतिष में, तीन चंद्र चरणों को वर्ष का सबसे शुभ काल माना जाता है. इन तीन चंद्र चरणों में पहला चैत्र शुक्ल प्रदीप्त (चैत्र के महीने में चंद्रमा के उज्ज्वल आधे की पहली तिथि), दूसरा विजया दशमी, और तीसरा अक्षय तृतीया है. इन तीन दिनों को ‘पूर्ण’ शुभ मुहूर्त माना जाता है, जबकि कार्तिक शुक्ल प्रदीप्त (कार्तिक में चंद्रमा के उज्ज्वल आधे की पहली तिथि) को ‘आधा’ माना जाता है. इन तीनों को मिलाकर ‘साढ़े तीन मुहूर्त’ (साढ़े तीन मुहूर्त) कहा जाता है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए