ePaper

अक्षय कुमार को 'बच्चन पांडे' बनने में लगते थे इतने घंटे, जानें कैसे किया जाता था उनका मेकअप

Updated at : 08 Mar 2022 6:48 AM (IST)
विज्ञापन
अक्षय कुमार को 'बच्चन पांडे' बनने में लगते थे इतने घंटे, जानें कैसे किया जाता था उनका मेकअप

अक्षय कुमार साजिद नाडियाडवाला की जल्द रिलीज होने वाली फिल्म 'बच्चन पांडे' में अपने बैड ब्वॉय अवतार से सबको कायल करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

विज्ञापन

सुपरस्टार अक्षय कुमार साजिद नाडियाडवाला की जल्द रिलीज होने वाली फिल्म ‘बच्चन पांडे’ में अपने बैड ब्वॉय अवतार से सबको कायल करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. फिल्म के पोस्टर में अक्षय को उनके अब तक के सबसे खतरनाक अवतार में पेश किया गया है. उनके इस लुक को दर्शकों का खूब प्यार भी मिल रहा है. लेकिन क्या आपको पता है, अक्षय को इस लुक में आने के लिए कितने घंटे का समय लगता था.

मेकअप करने में लगते थे 2 घंटे

अक्षय कुमार को अपने किरदार में आने के लिए प्रोस्थेटिक की मदद से मेकअप और हेयर किया जाता थ, जिसके लिए उन्हें हर रोज 2 घंटे लग जाते थे. इस फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया है कि, “अक्षय के रॉ और सबसे हटकर दिखने वाले लुक को बनाने में हर रोज लगभग 2 घंटे का समय लगता था. क्योंकि फिल्म को कोविड के समय में शूट किया गया था, इसलिए अक्षय की वैनिटी में एक ही समय में बहुत कम लोगों को वहां मौजूद रहने की अनुमति दी गई थी. इसलिए सभी को अलग अलग अपना काम करना था. उनकी खरतनाक आंखों वाला नीला लेंस लुक, साथ में खुरदरी दाढ़ी जिसमें काफी मेहनत लगी, लेकिन अक्षय ने इस पूरी प्रक्रिया में हमेशा धैर्य रखा.”

तीनों पोस्टर्स में दिखा खतरनाक लुक

अब तक निर्माताओं ने अक्षय कुमार के बच्चन पांडे के रूप में 3 पोस्टर जारी किए हैं, जो उनके खतरनाक रूप की एक झलक दिखाते हैं. हाल ही में जारी किए गए इन सभी पोस्टर्स ने फिल्म में दर्शकों की दिलचस्पी को बढ़ा दिया है. ऐसे में अब दर्शक भी उनके खिलाड़ी को एक खलनायक किरदार में देखने के लिए बेहद उत्सुक है. वहीं फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है.

Also Read: सुहाना खान ने शेयर की नन्हे अबराम की ये तस्वीर, आईपैड में गेम खेलते दिखे शाहरुख के लाडले
इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कृति सेनन, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अभिमन्यु सिंह और जैकलीन फर्नांडीज सहित एक प्रतिभाशाली कलाकारों की टुकड़ी भी है. ऐसे में इस ‘होली पे गोली’ के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की ‘बच्चन पांडे’ 18 मार्च, 2022 को सिनेमाघरों में अपनी रिलीज के लिए तैयार है!

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola