OMG 2: सनी देओल की गदर 2 से टकराएगी अक्षय कुमार की OMG 2, बॉक्स ऑफिस पर कौन मारेगा बाजी?

Updated:
विज्ञापन
OMG 2: सनी देओल की गदर 2 से टकराएगी अक्षय कुमार की OMG 2, बॉक्स ऑफिस पर कौन मारेगा बाजी?

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर ओह माय गॉड 2 का पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा, आ रहे है हम, आएगा आप भी. 11 अगस्त सिनेमाघरों में. पोस्टर में अक्षय अलग लुक में दिख रहे है. इसी दिन गदर 2 भी रिलीज हो रही है.

विज्ञापन

OMG 2 Release Date: अक्षय कुमार और परेश रावल की ओह मॉय गॉड बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. 11 साल बाद इसका अगला पार्ट ओह मॉय गॉड 2 आ रहा है. तो फैंस के लिए खुशखबरी है. फिल्म का पहला पोस्टर आज जारी कर दिया गया है. साथ ही इसके रिलीज डेट की भी घोषणा हो गई है. अक्षय की मूवी 11 अगस्त को रिलीज हो रही है. इस दिन सनी देओल की फिल्म गदर 2 भी सिनेमाघरों में आ रही है. ऐसे में दोनों मूवी की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होगी.

ओह माय गॉड 2 का पोस्टर

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर ओह माय गॉड 2 का पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा, आ रहे है हम, आएगा आप भी. 11 अगस्त सिनेमाघरों में. पोस्टर में अक्षय अलग लुक में दिख रहे है. पोस्टर में एक्टर भगवान शिव के रूप में दिख रहे है. उनके लंबे-लंबे बाल है और हाथ में डमरू है. वहीं, यामी गौतम ने भी पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, “तारीख लॉक है! OMG2 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. वहां मिलते हैं!” इसमें इस बार पंकज त्रिपाठी है.

11 अगस्त को ही रिलीज होगी गदर 2

11 अगस्त को सनी देओल और अमीषा पटेल की आने वाली फिल्म गदर 2: द कथा कंटीन्यूज रिलीज हो रही है. इस दिन ओह मॉय गॉड भी रिलीज होगी. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्में क्लैश करेगी. अब देखना होगा कि कौन किस पर भारी पड़ेगा. बता दें कि दोनों मूवीज का पहला पार्ट सुपरहिट रह चुका है. ऐसे में अब कौन बाजी मार ले जाएगा, ये तो वक्त ही बताएगा.

Also Read: Gadar 2: अब ऐसा दिखता है ‘गदर’ का ‘जीते’, 22 साल में इतना बदल गया सनी देओल का ऑनस्क्रीन बेटा

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में

अक्षय कुमार की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ दुनिया भर में ईद 2024 में रिलीज होगी. पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक “पूजा एंटरटेनमेंट ने अपनी एक्शन से भरपूर एंटरटेनर बड़े मियां छोटे मियां की रिलीज के लिए ईद वीकेंड को लॉक कर दिया है. फिल्म ईद के दिन के आधार पर 10 अप्रैल या 11 अप्रैल, 2024 के आसपास रिलीज होगी.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola