Laxmmi Bomb के प्रमोशन के लिए निकले थे अक्षय कुमार, तभी रास्ते में मिला स्ट्रीट डॉग, फिर हुआ ये…

Akshay Kumar Kiara Advani Laxmmi Bomb : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ (Laxmmi Bomb) को लेकर खबरों में हैं. हाल ही में फिल्म का पहला गाना ‘बुर्ज खलीफा’ (Burj Khalifa) रिलीज हो चुका है, औऱ ये एक पार्टी सॉन्ग है. अक्षय कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दिवाली के मौके पर 9 नवंबर को रिलीज हो रही है. इस बीच फिल्म के प्रमोशन के लिए खिलाड़ी कुमार और कियारा आडवाणी व्यस्त है. इस दौरान अक्षय ने कुछ ऐसा किया, जिसके कारण वो सुर्खियों में आ गए.
Akshay Kumar Kiara Advani Laxmmi Bomb : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ (Laxmmi Bomb) को लेकर खबरों में हैं. हाल ही में फिल्म का पहला गाना ‘बुर्ज खलीफा’ (Burj Khalifa) रिलीज हो चुका है, औऱ ये एक पार्टी सॉन्ग है. अक्षय कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दिवाली के मौके पर 9 नवंबर को रिलीज हो रही है. इस बीच फिल्म के प्रमोशन के लिए खिलाड़ी कुमार और कियारा आडवाणी व्यस्त है. इस दौरान अक्षय ने कुछ ऐसा किया, जिसके कारण वो सुर्खियों में आ गए.
हाल ही में अक्षय कुमार ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ के प्रमोशन के लिए बाहर स्पॉट किये गये. इस दौरान रास्ते में उन्हें एक स्ट्रीट डॉग दिखा, जिसे देखते ही वो वहां रूक गए. अक्षय उस स्ट्रीट डॉग के साथ खेलने लगे और उसे दुलार करने लगे. स्ट्रीट डॉग के साथ उन्हें खेलते हुए देखकर उनकी तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
इस दौरान अक्षये के साथ कियारा आडवाणी को भी देखा गया, जो ब्लैक आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही थी. बता दें कि फिल्म में अक्षय एक ऐसे शख्स के रूप में हैं, जिसके पास एक ट्रांसजेंडर भूत है. यह एक कॉमेडी हॉरर फिल्म है. इसका निर्देशन राघव लॉरेंस ने किया है. यह फिल्म साउथ की सुपरहिट फिल्म मुनी 2: कंचना की हिंदी रीमेक है.
वहीं, अक्षय कुमार की फिल्म को सोशल मीडिया पर बायकॉट किया जा रहा हो. फिल्म के शीर्षक को लेकर कई लोग इस फिल्म पर नाराजगी जता रहे हैं. भले ही विरोध किया जा रहा हो, लेकिन ट्रेलर और सॉन्ग को जिस तरह से रिस्पॉन्स मिला है वो देखकर कहना गलत नहीं होगा कि फैंस फिल्म का बेताबी से इंतजार कर रहे है.
बता दें कि भारत के साथ-साथ, लक्ष्मी बम अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में भी डिजिटल रूप से रिलीज़ होगा. प्रशंसक भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार और ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूएई में हॉटस्टार पर फिल्म को स्ट्रीम कर सकेंगे.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










