तब्बू संग बेहद खास रिलेशनशिप शेयर करते हैं अजय देवगन, कहा- हम कितने भी पॉपुलर हो जाए, लेकिन

तब्बू संग अपनी दोस्ती पर अजय देवगन ने कहा कि हम दोनों जब 13-14 साल के थे, तबसे एक दूसरे को जानते हैं. हमारा समीकरण दोस्ती यारी और गाली-गलौज वाला है. हम चाहे कितने भी पॉपुलर हो जाए, लेकिन दोस्ती वहीं रहेगी, जो पहले थी
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और तब्बू काफी पुराने दोस्त है. दोनों कई सालों से एक दूसरे को जानते हैं. अब स्टार्स जल्द ही फिल्म भोला में एक साथ नजर आएंगे. हाल ही में, एक इंटरव्यू में, अजय देवगन ने तब्बू के साथ अपने रिलेशन पर खुलकर बात की और खुलासा किया कि वे एक-दूसरे को किशोरावस्था से जानते हैं. फिल्मफेयर से बात करते हुए उन्होंने कहा, “सिर्फ विजयपथ से ही नहीं… मैं उन्हें तब से जानता हूं, जब हम 13-14 साल के थे.”
तब्बू के साथ अपनी दोस्ती के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा, “हमारा समीकरण दोस्ती यारी और गाली-गलौज वाला है. हम चाहे कितने भी पॉपुलर हो जाए, लेकिन दोस्ती वहीं रहेगी, जो पहले थी”. बता दें कि अजय देवगन और तब्बू ने दृश्यम, विजयपथ, तक्षक, गोलमाल अगेन और अन्य जैसी कई हिट फिल्मों में अभिनय किया है.
एक दिन पहले, अजय ने अपने ट्विटर हैंडल पर आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा, जहां उनसे एक फैन ने पूछा, “सब मूवी तब्बू के साथ कर रहे हो… इसका कोई कारण?” इस पर उन्होंने जवाब दिया, “डेट्स मिल गए उनके.” फिल्मफेयर के साथ साक्षात्कार के दौरान, अजय देवगन से मनोरंजन इंडस्ट्री में दोस्ती के बारे में भी पूछा गया. यहां उन्होंने कहा, “अक्षय, सलमान, शाहरुख, अभिषेक, सुनील शेट्टी, संजू सब मेरे दोस्त है.
Also Read: Tabu Marriage: इस अभिनेता की वजह से तब्बू ने आजतक नहीं की शादी, कहा- उन्हें होता है पछतावा, लेकिन क्या…
अजय ने कहा, भले ही हम व्यक्तिगत रूप से ज्यादा नहीं मिल सकते हैं, लेकिन हम अभी भी बात करते हैं. वास्तव में, हर कोई सिर्फ एक कॉल दूर है और जरूरत पड़ने पर हम एक-दूसरे का समर्थन करते हैं. इस बीच, अजय देवगन और तब्बू की भोला 30 मार्च को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










