Aishwarya Rai Birthday: ऐश्वर्या राय के पास हैं ये 5 महंगी चीजें, साड़ी से लेकर महंगी गाड़ियां शामिल

Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Nov 2022 7:26 AM

विज्ञापन

ऐश्वर्या राय बच्चन का आज जन्मदिन हैं. एक्ट्रेस हाल ही में फिल्म पोन्नियिन सेलवन में नजर आई थी. ऐश्वर्या कई दमदार फिल्मों में काम कर चुकी है. वो एक लग्जरी लाइफ जीती है और उनके पास कई महंगी चीजें है, जिसकी कीमत लाखों में है.

विज्ञापन

Happy Birthday Aishwarya Rai: विश्व सुंदरी और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) आज अपना 49वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. ऐश्वर्या ने एक ओर जहां अपनी खूबसूरती से लोगों को दिवाना बनाया है तो दूसरी तरफ उन्होंने एक्टिंग में भी लोहा मनवाया है. एक्ट्रेस आज एक लग्जरी लाइफ जीती है और उनके बर्थडे पर आपको बताते है वो किन महंगी चीजों की मालकिन है और उनका नेट वर्थ.

ऐश्वर्या राय का नेटवर्थ

ऐश्वर्या राय बच्चन की लाइफस्टाइल काफी लग्जरी है. एक्ट्रेस के नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कथित तौर पर कुल संपत्ति $31 मिलियन है जो लगभग 227 करोड़ रुपये है. बता दें कि साल 2009 में हॉलीवुड में सबसे अधिक बैंक योग्य सितारों में फोर्ब्स की सूची में एक्ट्रेस को 1,411 में से 387 रैंक मिला था.

ऐश्वर्या के पास है आलीशान घर

ऐश्वर्या राय बच्चन वैसे तो कई महंगी चीजों की मालकिन है. उनका दुबई में जुमेराह गोल्फ एस्टेट्स के सैंक्चुअरी फॉल्स में एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत 15.6 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके अलावा एक्ट्रेस का मुंबई के बांद्रा में एक लैविश अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत मीडिया रिपोर्ट्स में 21 करोड़ रुपये बताई जाती है.

Also Read: ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ की ये तसवीर हो रही वायरल, दोनों को साथ देखकर फैंस बोले- इसी फोटो का तो…
महंगी कीरों का शौक है

ऐश्वर्या राय बच्चन को महंगी कीरों का शौक है. उनके पास ऐसे कई कारें है, जिसकी कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे. उनके पास ‘रोल्स रॉयस घोस्ट’ ‘मर्सिडीज बेंज S 350 d कूप’, ‘Audi A8L लेक्सस एलएक्स 570’ और ‘मर्सिडीज- बेंज S500’ है. इसके अलावा ऐश बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी की मालकिन है, जिसकी कीमत 3.65 करोड़ रुपये है.

ऐश्वर्या राय ने अमिताभ बच्चन के बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ साल 2007 में शादी की थी. शादी में उन्होंने जो साड़ी पहनी थी, वो डिजाइनर नीता लुल्ला ने डिजाइन किया था. इसकी कीमत 75 लाख रुपये थी. इसके अलावा एक्टर ने अपनी लेडीलव को 53 कैरेट की एक हीरे की रिंग गिफ्ट की थी. इसकी कीमत 50 लाख रुपए बताई गई थी.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola