ePaper

Agnipath Scheme Protest: अग्निपथ योजना पर वाराणसी में बवाल, रोडवेज बसों में जमकर तोड़फोड़

Updated at : 17 Jun 2022 12:29 PM (IST)
विज्ञापन
Agnipath Scheme Protest: अग्निपथ योजना पर वाराणसी में बवाल, रोडवेज बसों में जमकर तोड़फोड़

Agnipath Scheme Protest: अग्निपथ स्कीम को लेकर विरोध काफी तेज होता जा रहा है. इस आंदोलन की आग उत्तर प्रदेश के भी कई शहरों में फैलती जा रही है. यूपी के कई शहरों में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन और आगजनी की खबरें सामने आयी.

विज्ञापन
undefined

अग्निपथ स्कीम को लेकर विरोध काफी तेज होता जा रहा है. इस आंदोलन की आग उत्तर प्रदेश के भी कई शहरों में फैलती जा रही है. यूपी के कई शहरों में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन और आगजनी की खबरें सामने आयी. रेलवे स्टेशन पर भी तोड़फोड़ की गयी.

undefined

वाराणसी में शुक्रवार सुबह अग्निवीर सेना भर्ती योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ. भारी संख्या में पहुंचे उपद्रवी युवाओं ने पहले पुलिस की बैरीकेड को भी बीच सड़क पर गिरा दिया. इसके बाद रोडवेज बसों और प्राइवेट गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया. हाथों में डंडा लेकर पूरी सड़क पर यह उपद्रवी तांडव करते नजर आए.

undefined

शुक्रवार सुबह पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों से कैंट रेलवे स्टेशन युवाओं की भीड़ पहुंची. सभी ने स्टेशन परिसर के बाहर प्रदर्शन किया. नारेबाजी के साथ जमकर हंगामा किया. पुलिस को प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही कई थानों की फोर्स कैंट स्टेशन पर पहुंची.

undefined

पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने कहा कि जो लोग भी कानून व्यवस्था को हाथ में लेने की कोशिश करेंगे, हम उनसे सख्ती से निपटेंगे. हमने लोगो से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की है. ये हमारे ही बच्चे हैं कही बाहर के बच्चे नही है इनको समझाने की जरूरत थी हमने समझाया.

undefined

छात्रों और युवाओं के उग्र प्रदर्शन के बाद भारी पुलिस बल तैनात किया गया. पब्लिक ट्रांसपोर्ट वाली जगहों पर आरजकता का माहौल देखा गया.

undefined

वाराणसी में रोडवेज पर बसों में तोड़फोड़ के बाद कुछ युवाओं को हिरासत में लिया गया.

undefined

अग्निपथ योजना के विरोध को देखते हुए यूपी में जीआरपी के जवानों की छुट्टियां 23 जून तक रद्द कर दी गई है. उन्हें फौरन ड्यूटी पर लौटने को कहा गया. बताया जा रहा है कि विशेष परिस्थितियों में एडीजी रेलवे अवकाश स्वीकृत करेंगें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola