Adipurush Box Office Collection Day 1: प्रभास की फिल्म पहले ही दिन तोड़ेगी रिकॉर्ड, जानें ओपनिंग डे का कलेक्शन

Adipurush Box Office Collection Day 1: साउथ सुपरस्टार प्रभास और कृति सेनन स्टारर आदिपुरुष रिलीज हो चुकी है. फिल्म हिंदी में कम से कम 4,000 स्क्रीन और सभी 5 भाषाओं में 6,200 स्क्रीन पर रिलीज़ होने की उम्मीद है. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर ये कितना कमा सकती है.
Adipurush Box Office Collection Day 1: साउथ सुपरस्टार प्रभास, कृति सेनन, और सैफ अली खान-स्टारर आदिपुरुष आखिरकार 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म महाकाव्य रामायण से प्रेरित है और प्रभास को राघव (राम पर आधारित), कृति को जानकी (सीता पर आधारित) और सैफ को रावण के रूप में देखेंगे. यह ओम राउत द्वारा निर्देशित है, जिन्होंने पहले अजय देवगन-स्टारर तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर का निर्देशन किया था.
आदिपुरुष को हिंदी और तेलुगु में एक साथ शूट किया गया है. इन भाषाओं के साथ ही इसे तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी डब किया गया है. इसे U/A सर्टिफिकेट दिया गया है और इसका रनटाइम 2 घंटे 59 मिनट है. पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, आदिपुरुष की हिंदी में अनुमानित ओपनिंग 25 से 30 करोड़ के बीच होने की संभावना है. इसी रिपोर्ट के अनुसार, तीन प्रमुख मल्टीप्लेक्स चेन आईनॉक्स, पीवीआर और सिनेपोलिस में अब तक ओपनिंग डे पर हिंदी संस्करण के लिए बेचे गए टिकटों की संख्या 1.13 लाख है. यह इस साल केवल पठान के बाद है.
आदिपुरुष साल की सबसे बड़ी रिलीज होने की संभावना है. अब तक, इसे हिंदी में कम से कम 4,000 स्क्रीन और सभी भाषाओं में 6,200 स्क्रीन पर रिलीज़ करने की उम्मीद है. जबकि फिल्म 2डी और 3डी में रिलीज हो रही है. फिल्म को लेकर कृति ने एक कहा कि वह आदिपुरुष में राघव (राम) की भूमिका निभाने वाले प्रभास के अलावा किसी और की कल्पना नहीं कर सकती है, क्योंकि अभिनेता के शांत व्यवहार और बेहतरीन एक्टिंग स्कील्स है. आदिपुरुष का बजट काफी चर्चा में रहा था. शुरुआत में, फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपये आंका गया था. चूंकि टीजर के बाद निर्माताओं को वीएफएक्स पर और काम करना पड़ा था. जिसके बाद इसका बजट 500 करोड़ हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










