Godhra Teaser: 22 साल बाद गोधरा का सच आएगा सामने, जानें किस दिन रिलीज हो रही है फिल्म

Updated:
विज्ञापन

Bhakshak. Sai Tamhankar in Bhakshak. Cr. Courtesy of Netflix © 2024

Accident or Conspiracy Godhra Teaser: ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर आज फाइनली रिलीज हो गया है. 2002 के गोधरा दंगों पर आधारित, टीजर से पता चलता है कि यह फिल्म दंगों के पीछे की सच्चाई का गहराई से पता लगाएगी.

विज्ञापन

एक्सीडेंट या कॉन्सपिरेसी गोधरा का मोस्ट अवेटेड टीजर आज जारी कर दिया गया हैं. ये फिल्म अनाउंसमेंट के बाद से ही लगातार सुर्खियां बटौर रहा है. मूवी 22 साल पहले घटित कभी नहीं भूलने वाली एक दर्दनाक घटना से पर्दा उठाएगी. एक ऐसी भयानक घटना जिसका दर्द और रोष गुजरात के साथ पूरा देश में आज भी महसूस होती है. टीजर की शुरुआत एक जलती हुई ट्रेन – साबरमती एक्सप्रेस की भयावह तस्वीरों के साथ होती है. यह जलती हुई ट्रेन गोधरा कांड की काली छायों को उजागर करती है.

गोधरा का टीजर आउट

एक मिनट के इस वीडियो में एक डायलॉग में मनोज जोशी कहते है कि गुजरात दंगों का सच जानना है, तो उसके लिए कार सेवकों की हत्या की कॉन्स्पिरेसी को हमें समझना ही होगा. अभिनेता रणवीर शौरी वकील के किरदार में कहते है कि ‘साबरमती एक्सप्रेस में हुई घटना एक एक्सीडेंट थी यह कोई कॉन्सपिरेसी नहीं थी, टीजर के आखिरी हिस्से में एक जलती हुई ट्रेन में दहशत और निराशा भरी आवाज आती हैं क्या फर्क पड़ता हैं सालो से हम जैसे लोग अपनी फैमिली को ऐसे ही खोते आए हैं. इस डायलॉग के साथ गोधरा का यह झकझोर देने वाला टीजर कई सारे दर्द और सवाल पैदा कर रहा है.

फिल्म में ये स्टारकास्ट मौजूद

ओम त्रिनेत्र फिल्म्स के बैनर तले निर्मित इस फिल्म में रणवीर शौरी, मनोज जोशी, हितु कनोडिया, डेनिसा घुमरा, गणेश यादव, मकरंद शुक्ला और राजीव सुरती जैसे कई अभिनेता प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे. प्रतिभाशाली अभिनेताओं के साथ इस दुर्भाग्यपूर्ण दिन कहानी को पर्दे पर जीवंत किया गया है, जिसने इतिहास की दिशा बदल दी.

Also Read: Horror Web Series: रोंगटे खड़े कर देंगी ये 8 हॉरर वेब सीरीज, OTT पर अभी करें एंजॉय

गोधरा के डायरेक्टर ने कही ये बात

निर्देशक एम.के. शिवाक्ष ने बताया कि फिल्म का उद्देश्य गोधरा की घटना को उजागर करना है. टीजर में उठाए गए सवाल गहरे हैं. गोधरा कांड के पीछे का सच क्या है? पीड़ितों की पीड़ा दुर्घटनाओं और विवादों के बीच क्यों दब गई है? फिल्म का उद्देश्य स्पष्ट है. सच्चाई को उजागर करना, यह पता लगाना कि क्या ट्रेन में आग लगना एक दुर्घटना थी, या बढ़ते तनाव के कारण यह एक पूर्व-निर्धारित घटना थी.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

निर्माता बी.जे. पुरोहित बताते हैं, “एक्सीडेंट या कॉन्सपिरेसी गोधरा फिक्शन या प्रोपोगेंडा फिल्म नहीं यह गोधरा घटना की जांच के लिए स्थापित नानावती मेहता आयोग की रिपोर्ट पर आधारित है. यह दर्शकों को उस दर्दनाक घटना की सच्चाई बताएगा जो आज भी पीड़ितों के दिलों में दर्द के साथ गूंजता है. यह सच्चाई हैं उन सभी पीड़ितों की, जिन्होंने उस दुर्भाग्यपूर्ण दिन जलती हुई ट्रेन देखी थी.” एक्सीडेंट या कॉन्सपिरेसी: गोधरा, 1 मार्च 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है.

Also Read: Gullak 4 OTT: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी पॉपुलर वेब सीरीज गुल्लक सीजन 4! नोट कर लें टाइम

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola