ePaper

WB Chunav 2021 : 'अब्बास सिद्दीकी कोई पीरजादा नहीं'- ममता बनर्जी के करीबी मंत्री से मुलाकात के बाद बोले फुरफुरा शरीफ के सीनियर पीरजादा त्वाहा सिद्दीकी

Updated at : 09 Mar 2021 12:23 PM (IST)
विज्ञापन
WB Chunav 2021 : 'अब्बास सिद्दीकी कोई पीरजादा नहीं'- ममता बनर्जी के करीबी मंत्री से मुलाकात के बाद बोले फुरफुरा शरीफ के सीनियर पीरजादा त्वाहा सिद्दीकी

Pirzada Toha Siddiqui attack abbas siddiqui : देर रात फिरहाद हकीम फुरफुरा शरीफ पहुंचे. पीरजादा तोह्वा सिद्दीकी के साथ के नमाज और मजलिस में हिस्सा लिया. उसके बाद एक बंद कमरे में घंटे भर उनकी बातचीत हुई. उसके बाद दोनों नेता बाहर निकले और दोनों ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान तोहा ने अब्बास पर जमकर हमला बोला.

विज्ञापन

Bengal Election 2021 : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले सभी पार्टी अपनी-अपनी किलेबंदी में जुट गई है. तृणमूल कांग्रेस के नेता और ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री फिरहाद हकीम देर रात फुरफुरा शरीफ पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात सीनियर पीरजादा त्वाहा सिद्दीकी से हुई. तोहा ने इस दौरान अब्बास सिद्दीकी पर निशाना साधा. त्वाहा ने यहां तक कह दिया कि अब्बास पीरजादा नहीं, वामपंथी है.

जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात फिरहाद हकीम (Firhad Hakim) फुरफुरा शरीफ पहुंचे. पीरजादा तोह्वा सिद्दीकी के साथ के नमाज और मजलिस में हिस्सा लिया. उसके बाद एक बंद कमरे में घंटे भर उनकी बातचीत हुई. उसके बाद दोनों नेता बाहर निकले और दोनों ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान तोहा ने अब्बास पर जमकर हमला बोला.

बातचीत के दौरान फिरहाद हकीम ने बताया कि यहां हमेशा आना जाना लगा रहता है. बंगाल में दुखद समय आने वाला है. उससे निपटने के लिए मानव संप्रिति की रक्षा के लिए आए है. वहीं सिद्दीकी ने कहा अब्बास सिद्दीकी (Abbas Siddiqui) कोई पीरजादा नहीं है. वह एक कामरेड है. 500 सालों के इतिहास में पीरजादा द्वारा कभी भी राजनीति नहीं किया गया.

अब्बास का है लेफ्ट से गठबंधन– बता दें कि अब्बास सिद्दीकी की इंडियन सेकुलर फ्रंट (Indian Secular Front) का गठबंधन लेफ्ट और कांग्रेस के साथ है. लेफ्ट ने इस चुनाव में पीरजादा की पार्टी को 30 सीट दिया है. बता दें कि चुनाव की घोषणा से ऐन पहले पीरजादा ने नया दल बनाने का ऐलान किया था.

Also Read: Bengal Vidhan Sabha Chunav 2021: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस से दूर हो जायेंगे मुस्लिम वोटर ? आखिर पीरजादा अब्बास की पार्टी से क्यों डर रही है कांग्रेस

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola