Laal Singh Chaddha: IPL 2022 के फाइनल मैच में कमेंट्री करेंगे आमिर खान,इस वक्त रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 May 2022 5:09 PM

विज्ञापन

आमिर खान अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर आज रात 9:00 से 9:30 बजे के आस- पास रिलीज किया जाएगा. एक्टर इंडियन आईपीएल 2022 के फाइनल मैच की कमेंट्री करने वाले है.

विज्ञापन

Aamir Khan IPL Commentary: एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर चर्चा में है. इस फिल्म के लिए आमिर ने काफी मेहनत की है और इसमें उनके साथ करीना कपूर है. आज काफी इंतजार के बाद इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) के फाइनल में इसका ट्रेलर रिलीज होगा. इसके अलावा एक्टर फाइनल मैच की कमेंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर

आमिर खान अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर आज रात 9:00 से 9:30 बजे के आस- पास रिलीज किया जाएगा. अब फैंस के लिए एक और गुड न्यूज है. एक्टर नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन आईपीएल 2022 के फाइनल मैच की कमेंट्री करने वाले है. उनके साथ कुछ पूर्व क्रिकेटर भी शामिल होंगे. बता दें कि इस खबर ने फैंस का एक्साइटमेंट लेवल और बढ़ा दिया है.

https://www.instagram.com/p/CeF_tY6rlL_/
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल के बीच मैच

आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल के बीच मुकाबला है. वहीं, बीते दिन आमिर खान लाल सिंह चड्ढा के ट्रेलर प्रीव्यू पर पानी पुरी खाते दिखे. सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हुए, जिसमें वो पानी पुरी का लुत्फ उठाते दिखे. इस दौरान एक्टर व्हाइट टी शर्ट, पिंक शर्ट और स्टाइलिश पैट में दिखे. उन्होंने चश्मा भी पहना था.

https://www.instagram.com/reel/CeF8PCNq2wz
लाल सिंह चड्ढा फिल्म में करीना

लाल सिंह चड्ढा फिल्म में करीना कपूर, नागा चैतन्य और मोना सिंह भी अहम किरदार निभा रहे हैं. यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप पर आधारित है, जो 1994 में रिलीज हुई थी. लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Also Read: आमिर खान ने आगे बढ़ायी लाल सिंह चड्ढा की रिलीज डेट, 14 अप्रैल के बदले इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
आमिर खान की बेटी

वहीं, हाल ही में आमिर खान ने अपनी बेटी आयरा खान के बर्थडे पर पूल पार्टी रखी थी. इस दौरान आयरा बिकिनी पहने केक काटती नजर आई थी. अपने आउटफिट को लेकर स्टारकिड सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई थी. इस पार्टी में आमिर के साथ उनकी दोनों एक्स वाइफ किरण राव औऱ रीना दत्ता भी नजर आई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola