आमिर खान की बेटी आयरा की रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड सितारों ने जमाई महफिल, VIDEO देख बोलेंगे- क्या सीन…

Updated:
विज्ञापन
आमिर खान की बेटी आयरा की रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड सितारों ने जमाई महफिल, VIDEO देख बोलेंगे- क्या सीन…

आयरा खान और नूपुर शिखारे अब पति-पत्नी बन चुके हैं. कपल ने 3 जनवरी को शादी कर ली. उन्होंने अपने करीबी परिवार के सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में अपनी शादी का रेजिस्ट्रेशन कराया था. अब उनकी रिसेप्शन पार्टी हुई, इसमें कई बॉलीवुड सितारों ने महफिल जमाई.

विज्ञापन

आमिर खान की बेटी आयरा खान की शादी अब नूपुर शिखारे से हो गई है. इस जोड़े ने 3 जनवरी को अपने परिवार और दोस्तों की उपस्थिति में शादी किया था. बाद में उन्होंने उदयपुर में धूमधाम से शादी रचाई. कपल की मेहंदी और संगीत की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. बीते दिनों मुंबई में उनकी शादी की रिसेप्शन पार्टी हुई. जिसमें नवविवाहित जोड़े को अपने परिवार के सदस्यों, आमिर खान, रीना दत्ता, जुनैद खान, आजाद खान, नुपुर शिखारे की मां और अन्य लोगों के साथ पोज देते देखा गया. रिसेप्शन पार्टी के लिए आयरा ने खूबसूरत लाल लहंगा पहना था, जबकि नुपुर ने काले रंग की शेरवानी चुनी थी. शादी के रिसेप्शन में सलमान खान, अनिल कपूर, रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ, जया बच्चन, रेखा, हेमा मालिनी, शरमन जोशी, माधुरी दीक्षित, जूही चावला, दिलीप जोशी, कार्तिक आर्यन और अन्य कई बॉलीवुड हस्तियां पहुंचीं.

आयरा-नूपुर की शादी के रिसेप्शन में पहुंचे सेलिब्रिटीज

रिसेप्शन पार्टी में शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ पहुंचे. डंकी स्टार ने ब्लैक ब्लेजर, सफेद शर्ट को चुना और हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे थे. आयरा खान के खास दिन पर गौरी खान लाल रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. शाहरुख खान को आमिर खान के साथ बातचीत करते और नवविवाहित जोड़े से मिलते देखा गया. उन्होंने आमिर के साथ तस्वीर भी खिंचवाई.

कैटरीना कैफ ने भी बिखेरा जलवा

आयरा खान और नूपुर शिखारे की शादी के रिसेप्शन में कैटरीना कैफ अकेले नजर आईं. एक्ट्रेस ने खूबसूरत बेज रंग का लहंगा पहना था. चोली सिंपल थी, जबकि लहंगे पर हैवी वर्क था. उन्होंने बिंदी भी लगाई थी. कैटरीना बेहद खूबसूरत लग रही थीं. सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल भी मौजूद थे. यह पार्टी कथित तौर पर नीता मुकेश अंबानी एनएमएसीसी में आयोजित किया गया था. आमिर खान ने रिसेप्शन पार्टी में भारत के सबसे अमीर शख्स को भी इनवाइट किया. पार्टी के लिए नीता और मुकेश ने ब्लैक आउटफिट पहना था. उन्होंने इंडस्ट्री से अपने कई दोस्तों को इनवाइट किया था. रिसेप्शन में अनिल कपूर, इमरान खान, शरमन जोशी, जेडी मजेठिया, हेमा मालिनी, धर्मेंद्र, जया बच्चन, रेखा, शिबानी दांडेकर, फरहान अख्तर, कार्तिक आर्यन, राजकुमार हिरानी और अन्य लोग पहुंचे.

आयरा खान, नूपुर शिखारे की शादी के रिसेप्शन के लिए पहुंचे दिलीप जोशी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक्टर दिलीप जोशी उर्फ ​​जेठालाल भी अपनी पत्नी के साथ रिसेप्शन में पहुंचे. रिसेप्शन पार्टी में दोनों ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग कर रहे थे. जैसे ही उन्होंने कैमरे के सामने पोज दिया तो पैपराजी ने उन्हें चिढ़ाते हुए पूछा, ‘बबीता जी कहां हैं?’ इस पर दिलीप जोशी और उनकी पत्नी हंस पड़े. दिलीप जोशी उर्फ ​​जेठालाल ने कहा, “वो अपने घर पर है और कहा.”

आयरा खान और नूपुर शिखारे कब मिले थे

आयरा खान और नूपुर शिखारे की मुलाकात लॉकडाउन के दौरान हुई थी और नूपुर ने एक खेल कार्यक्रम के दौरान इरा को प्रपोज किया था और सितंबर 2022 में उनकी सगाई हो गई. 3 जनवरी को नूपुर की सबसे अनोखी बारात आई। वह विवाह स्थल तक लगभग 3 किलोमीटर तक दौड़ते हुए आए. वह शॉर्ट्स और बनियान में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे. कार्यक्रम स्थल पर आमिर खान ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

Also Read: Ira Khan Udaipur Wedding: मेहंदी फंक्शन में जमकर नाचे दूल्हे राजा नूपुर, आयरा को दिया ये सरप्राइज, VIDEO

उदयपुर में शादी के जश्न में ये होंगे फंक्शन

उदयपुर में शादी के जश्न में आयरा के बड़े भाई जुनैद खान, आमिर खान की दूसरी पूर्व पत्नी किरण राव और उनके बेटे आजाद राव खान के साथ-साथ आयरा के चचेरे भाई जैन मैरी खान और अभिनेता मिथिला पालकर सहित पूरा खान परिवार एक साथ आया है. शादी का कार्यक्रम, मेहंदी समारोह के बाद नाइट डिनर और पायजामा पार्टी होगी. संगीत कार्यक्रम आज होगी. जिसके बाद बुधवार को ये कपल सात फेरे लेगा. कथित तौर पर, नूपुर और आयरा की मुलाकात कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान हुई थी जब नूपुर, एक फिटनेस कोच की तरह आमिर खान को ट्रेन कर रहे थे. आयरा अपने पिता के साथ रह रही थी. उसी दौरान कपल की बात होना शुरू हुई और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया. स्टार्स अक्सर एक दूसरे संग फोटोज शेयर करते रहते हैं. जिसे देखकर फैंस एक्साइटेड हो जाते हैं. पिछले साल नवंबर में दोनों ने सगाई की पार्टी रखी थी.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola