ePaper

नए घर में शिफ्ट हुईं आमिर खान की बेटी इरा, तसवीरें देख फैंस बोले- आपकी तरह...

Updated at : 07 Jul 2020 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
नए घर में शिफ्ट हुईं आमिर खान की बेटी इरा, तसवीरें देख फैंस बोले- आपकी तरह...

Aamir Khan, Ira Khan new home : बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan) का हाल ही एक वर्कआउट वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अचानक आमिर खान आ जाते है. ये वीडियो फैंस को खूब पसन्द आयी थी. अब इरा ने अपने नए घर की कई तसवीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं.

विज्ञापन

Aamir Khan, Ira Khan new home : बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan) का हाल ही एक वर्कआउट वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अचानक आमिर खान आ जाते है. इस वीडियो को फैंस ने खूब पसन्द किया था. अब इरा ने अपने नए घर की कई तसवीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं.

दरअसल, अब इरा खान अपने माता-पिता के साथ नहीं रहेंगी, वो नए घर में शिफ्ट हो गई हैं. उन्होंने अपने नए घर की कई तसवीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. बता दें कि इरा लॉकडाउन में पिता आमिर खान के साथ फार्महाउस पर थीं. करीब एक महीने वक्त बिताने के बाद वो अपने नए घर में शिफ्ट हो गई हैं.

https://www.instagram.com/p/CCJSigrgwNC/

इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए इरा ने लिखा, “मेरे नए घर को तो देखो.” तसवीर में वो स्लीपिंग सूट पहने दिखाई दे रही हैं. उन्होंने घर में बैठे हुए अपनी फोटो शेयर की, जिसमें उनका बुक शेल्फ दिख रहा हैं. कुछ साथ ही कई पेटिंग के पोस्टर लगे हैं.

Also Read: VIDEO: आमिर खान बेटी इरा के लाइव वर्कआउट सेशन के बीच धमके, फिर हुआ ये…

इरा खान की तस्वीरों पर फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, आपकी तरह आपका घर भी सुन्दर है. एक अन्य मीडिया यूजर ने लिखा, होम स्वीट होम. वहीं कई मीडिया यूजर ने लिखा, आप बहुत खूबसूरत लग रही है.

इससे पहले इरा खान अपने फिटनेस ट्रेनर डेविड पॉजनिक के साथ लाइव इंस्टाग्राम वर्कआउट कर रही होती हैं. इस लाइव सेशन के दौरान अचानक से आमिर खान आते है ट्रेनर को हाई बोलते हैं. ट्रेनर, आमिर से पूछते हैं कि क्या आप कुछ पुशअप्स, हैंडस्टैंड और स्क्वॉट्स इरा के साथ करना चाहेंगे? आमिर जवाब देते हुए कहते हैं, ‘नहीं, मैं नहीं कर सकता अभी. इस पर इरा कहती हैं कि अगली बार करेंगे, मैं इन्हें जबरदस्ती कराऊंगी.

Also Read: आमिर खान के कई स्टाफ मेंबर्स मिले कोरोना पॉजिटिव, जानें एक्टर का कोरोना टेस्ट रिपोर्ट

वहीं, हाल ही में आमिर खान ने ट्विटर पर एक स्टेटमेंट जारी किया था. इसमें एक्टर ने लिखा था, मैं आप लोगों को सूचित करना चाहता हूं कि मेरे स्टाफ के कुछ सदस्यों को कोरोना पॉजिटिव है. इसका पता चलते ही उन्हें तुरंत क्वारंटीन कर लिया गया है. बीएमसी के अधिकारियों ने प्रभावी कदम उठाते हुए उन्हें तुरंत मेडिकल फैसिलीटी में ले गये.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola