राज्य में 93 ब्लैक स्पॉट, तीन साल में 707 की मौत

Updated at : 22 Aug 2020 2:23 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य में 93 ब्लैक स्पॉट, तीन साल में 707 की मौत

राज्य के 15 जिलों की सड़कों पर 93 ब्लैक स्पॉट हैं, जहां सबसे ज्यादा हादसे होते हैं. इन ब्लैक स्पॉट पर पिछले तीन साल में 707 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 600 लोग घायल हुए हैं.

विज्ञापन

रांची : राज्य के 15 जिलों की सड़कों पर 93 ब्लैक स्पॉट हैं, जहां सबसे ज्यादा हादसे होते हैं. इन ब्लैक स्पॉट पर पिछले तीन साल में 707 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 600 लोग घायल हुए हैं. आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2017, 2018 व 2019 में सबसे ज्यादा हादसे धनबाद में हुए हैं. यहां 151 लाेगों की जान गयी है. इसके बाद कोडरमा में 130, रामगढ़ में 95, दुमका में 69, हजारीबाग में 56 व गढ़वा जिले में 54 लोगों की मौत हुई है. कुछ ब्लैक स्पॉट को छोड़ कर ज्यादातर जगहों पर हर साल हादसे दर्ज किये गये हैं.

निर्देशों की अनदेखी की जा रही : परिवहन विभाग के मुताबिक जहां ज्यादा हादसे हाेते हैं, उन जगहों को ब्लैक स्पॉट के तौर पर चिह्नित किया गया है. उस स्पॉट पर पहले से ही सुरक्षा के लिहाज से साइन बोर्ड लगाये गये हैं. चालक कम स्पीड में वाहन चलायें, इसके लिए निर्देश पट्टी व रेड साइन भी दिये गये हैं. इसके बावजूद लोग ब्लैक स्पॉट वाले स्थान पर ज्यादा स्पीड और ओवरटेक करने से बाज नहीं आते. हादसे की वजह भी यही है. इधर, पथ निर्माण विभाग व परिवहन विभाग इन हादसों को कम करने के प्रयास में लगे हैं.

धनबाद, कोडरमा, रामगढ़, हजारीबाग और गढ़वा में होते हैं ज्यादा हादसे

सड़क हादसे में मौत

जिला 2017 2018 2019 कुल

धनबाद 45 59 47 151

कोडरमा 34 59 37 130

रामगढ़ 33 29 33 95

दुमका 12 34 23 69

हजारीबाग 20 14 22 56

गढ़वा 18 24 12 54

गोड्डा 19 06 02 27

लातेहार 14 14 09 26

चाईबासा 19 04 02 25

गुमला 08 04 07 19

लोहरदगा 08 06 02 16

देवघर 06 03 03 12

बोकारो 05 01 05 11

रांची 02 06 02 10

सरायकेला 03 03 00 06

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola