Aligarh News: अलीगढ़ शहर में खुलेंगे 8 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जहां मिलेंगी ये सुविधाएं

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत अलीगढ़ शहर में 8 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यानी पीएससी खोली जाएंगी, इसके बाद अलीगढ़ शहर में 15 पीएससी हो जाएंगी. इससे अब स्थानीय नागरिकों को घर के पास ही इलाज मिल जाएगा.
Aligarh News: अलीगढ़ शहर में 8 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलेंगे, जहां चिकित्सीय परामर्श, मुफ्त दवाएं, पैथोलाजी जांच, बच्चों व महिलाओं के टीकाकरण हो सकेंगे. इससे जनपद की जनता को चिकित्सा में काफी राहत मिलेगी.
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत अलीगढ़ शहर में 8 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यानी पीएससी खोली जाएंगी, इसके बाद अलीगढ़ शहर में 15 पीएससी हो जाएंगी. इससे अब स्थानीय नागरिकों को घर के पास ही इलाज मिल जाएगा. अब तक लोग इलाज के लिए जिला मलखान सिंह अस्पताल, महिला अस्पताल, दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय, जेएन मेडिकल कॉलेज जाते थे. विदित है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत शहरी पीएचसी 2012-13 से खुलनी शुरू हुईं. शहर की सभी 17 हेल्थ पोस्ट डी-टाइप को शहरी पीएचसी में परिवर्तित किया गया था. 8 नई पीएचसी और शुरू होने से शहर में अर्बन पीएचसी की संख्या बढ़कर 25 हो जाएंगी.
Also Read: Old Age Pension: अलीगढ़ के 58 हजार से ज्यादा लोगों की रुक सकती है वृद्धावस्था पेंशन, तुरंत करें यह काम
नए स्थापित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 1 रूपए का पर्चा बनेगा. हर शहरी पीएचसी पर 4 बेड होंगे. यहां डे केयर की सुविधा होगी. चिकित्सीय परामर्श दिया जाएगा. दवाएं मुफ्त दी जाएंगी. कई पैथोलॉजी जांच होगी. बच्चों व महिलाओं को टीके लगाए जाएंगे. इसके बाद पीएचसी पर प्रसव भी कराए जाने की योजना है.
Also Read: अयोध्या मामलाः अलीगढ युनिवर्सिटी के पूर्व VC जमीरउद्दीन बोले-पक्ष में फैसला आए तो भी मुस्लिम हिंदुओं को दे दें जमीन
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 50 हजार की जनसंख्या पर 1 अर्बन पीएचसी खोलने की योजना बनाई है. इसी के अंतर्गत अलीगढ़ शहर को 8 नई अर्बन पीएचसी स्वीकृत की गई है. बीते सालों शहर में का काफी विस्तार हुआ है और जनसख्या में भी वृद्धि हुई है.
रिपोर्ट : चमन शर्मा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




