ePaper

बरेली डेलापीर मंडी में 75 रुपए किलो टमाटर, कृषि उत्पादन मंडी समिति ने कैंप लगाकर की बिक्री

Updated at : 11 Jul 2023 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
बरेली डेलापीर मंडी में 75 रुपए किलो टमाटर, कृषि उत्पादन मंडी समिति ने कैंप लगाकर की बिक्री

बरेली डेलापीर ए मंडी समिति के अध्यक्ष शुजा उर्ररहमान ने बताया की मंडी समिति में सस्ते दामों पर कैंप लगाकर प्रतिदिन टमाटर बेचे जाएंगे. कोई भी ग्राहक आकर खरीद सकता है.

विज्ञापन

बरेली. उत्तर प्रदेश के बरेली के साथ-साथ देश भर में टमाटर की महंगाई को लेकर हाहाकार मचा है. मगर, मंगलवार को बरेली कृषि उत्पादन मंडी समिति ने कैंप लगाकर 75 रुपए किलो के दाम में टमाटर की बिक्री की. सस्ते दाम में टमाटर मिलने की सूचना पर खरीदारों की भीड़ लग गई. हालांकि, आम दुकानदार 140 से 160 रुपए किलो की कीमत पर टमाटर बेच रहे हैं. टमाटर की बढ़ती कीमतों को लेकर खरीदारों की संख्या में काफी कमी है. बरेली डेलापीर ए मंडी समिति के अध्यक्ष शुजा उर्ररहमान ने बताया की मंडी समिति में सस्ते दामों पर कैंप लगाकर प्रतिदिन टमाटर बेचे जाएंगे. कोई भी ग्राहक आकर खरीद सकता है. मंगलवार को भी काउंटर लगाकर टमाटर की बिक्री की गई. यह सिलसिला आगे भी चलता रहेगा.

हरी सब्जियों के दाम में नहीं आई कमी

बारिश के चलते खेतों के रास्तों में पानी भर गया है. इससे सब्जी मंडी तक सब्जियां नहीं आ पा रही हैं. इसलिए हरी सब्जियों के दाम बढ़े हुए हैं. सब्जी मंडी में अदरक 250 रुपए किलो तक पहुंच गई है. भिंडी के दाम 15 से 18 रुपए किलो से 35 रुपए, तुरई 15 से 30 रुपए, लौकी 10 से 15-20 रुपए किलो, हरी मिर्च 25 से 45 रुपए, हरा धनिया 50 से 100, प्याज 20 से 30 रुपए किलो तक और पुराना आलू 1000 से 1300 रुपए क्विंटल तक पहुंच गया है.

दाल पर भी महंगाई की मार

महंगाई से आम आदमी परेशान हो चुका है. हरी सब्जियों के बाद दाल की कीमतें भी काबू से बाहर होने लगीं हैं. बरेली के बाजार में 80 से 100 रुपए किलो तक बिकने वाली अरहर की दाल की थोक कीमत 145 से 150 रुपए किलो तक हो गई है. यह रिटेल में 165 से 175 रुपए किलो तक है. इसके साथ ही 70 से 80 रुपए किलो तक बिकने वाला चना. अब 100 से 110 रुपए किलो तक बिक रहा है. लाल मिर्च 280 से 350 रुपए किलो तक पहुंच गई है. इसके अलावा मूंग, उर्द, मसूर आदि दालों की कीमत में भी इजाफा हुआ है.

जीरा ने तोड़ा रिकार्ड

दाल और सब्जी में जीरा का तड़का लगता है. इसके बाद ही स्वाद आता है. लेकिन जीरा भी महंगा हो गया है. जीरा की कीमत 700 रुपए किलो तक आ गई है, जो आम आदमी की खरीद से बाहर हो चुका है.

Also Read: अलीगढ़: जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने के लिए बजरंग बल का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को लिखा पत्र
सावन में बढ़े फलों के दाम

सावन के महीने में हिंदू समाज के लोग व्रत रखते हैं. जिसके फलों की मांग बढ़ जाती है. बरेली में सावन के चलते सेव, केला, आम समेत सभी फलों के दाम में इजाफा हुआ है.

रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद बरेली

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola