Haryana Road Accident: हरियाणा में भीषण सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत, 4 घायल

Updated at : 22 Jul 2022 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
Haryana Road Accident: हरियाणा में भीषण सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत, 4 घायल

Haryana Road Accident: हरियाणा में भीषण सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गयी है. चार अन्य घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

Haryana Road Accident: हरियाणा (Haryana News) में भीषण सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गयी है. चार अन्य घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इंस्पेक्टर दयानंद ने बताया कि दुर्घटना मेवात में हुई, जब एक ऑटो की ट्रक से भिड़ंत हो गयी. 7 लोगों की मौत हो चुकी है. 4 लोग घायल हुए हैं. सभी को अस्पताल पहुंचा दिया गया है. मामले की जांच जारी है.

ऑटो में सवार 7 लोगों की हुई मौत

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जिन 7 लोगों की मौत हुई है, सभी ऑटो में सवार थे. बताया गया है कि तेज रफ्तार ऑटो पर से चालक नियंत्रण खो बैठा और ऑटो की ट्रक से टक्कर हो गयी. ऑटो के परखच्चे उड़ गये. ऑटो में सवार 7 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. दुर्घटना पुन्हाना के बिछोर थाना क्षेत्र में हुई.

Also Read: Haryana DSP Murder: अनिल विज बोले- डीएसपी सुरेंद्र बिश्नोई की हत्या की न्यायिक जांच कराएगी हरियाणा सरकार

कारों की आमने-सामने हो गयी टक्कर

पुलिस ने बताया है कि दिन में ढाई-तीन बजे के बीच यह दुर्घटना हुई. दुर्घटना में मरने वालों की पहचान नहीं हो सकी है. क्रेन की मदद से ऑटो को बीच सड़क से हटाया गया. उधर, एक दिन पहले ही करनाल में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गयी थी. उस दिन भी दो गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हुई थी.

लकड़ी के गुटके से बचने की कोशिश में हुआ हादसा

असंध रोड पर जलमाना गांव के पास हुई दुर्घटना में एक युवक की जान चली गयी थी. बताया गया कि दोनों गाड़ियां गांव जलमाना के पास पहुंची, तो देखा कि सामने सड़क पर लकड़ी के गुटके पड़े हैं. दोनों कारों के चालकों ने लकड़ी के गुटके से बचने की कोशिश की. तभी दोनों कारों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इसमें एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola