निजामुद्दीन के तबलिसी मरकज की जमात में बंगाल से शामिल हुए 73 लोगों में 6 निकले Coronavirus पॉजिटिव

Updated at : 01 Apr 2020 2:13 PM (IST)
विज्ञापन
निजामुद्दीन के तबलिसी मरकज की जमात में बंगाल से शामिल हुए 73 लोगों में 6 निकले Coronavirus पॉजिटिव

6 out of 73 islamic cleriks of west bengal joined markaz at nizamuddin found coronavirus positive कोलकाता : सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद चीन के वुहान से शुरू होने वाला जानलेवा कोरोना वायरस पश्चिम बंगाल में तेजी से फैलता जा रहा है. जानलेवा कोरोना वायरस के संक्रमण के बावजूद दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलिगी मरकज में हजारों लोगों के एकत्र होने और अब इन लोगों के पूरे देश में फैल जाने की वजह से प्रशासनिक महकमा परेशान है. मरकज में मौजूद लोगों में से अब तक 93 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है.

विज्ञापन

कोलकाता : सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद चीन के वुहान से शुरू होने वाला जानलेवा कोरोना वायरस पश्चिम बंगाल में तेजी से फैलता जा रहा है. जानलेवा कोरोना वायरस के संक्रमण के बावजूद दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलिगी मरकज में हजारों लोगों के एकत्र होने और अब इन लोगों के पूरे देश में फैल जाने की वजह से प्रशासनिक महकमा परेशान है. मरकज में मौजूद लोगों में से अब तक 93 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है.

आशंका है कि मरकज में जितने लोग थे, उनमें से बहुत से लोग संक्रमित हुए होंगे. इस बीच, पता चला है कि तबलिसी मरकज के जमात में 73 लोग पश्चिम बंगाल से भी शामिल होने गये थे. दावा किया जा रहा है कि इनमें से कई लोग चोरी-छिपे बंगाल लौट आये हैं. ये कुछ अन्य लोगों के संपर्क में भी आये हैं. इसे लेकर राज्य स्वास्थ्य विभाग सहम गया है.

राज्य के गृह सचिव अलापन बनर्जी ने एक बयान जारी कर कहा है कि पश्चिम बंगाल से जो भी लोग निजामुद्दीन के तबलिसी मरकज में गये थे, उन्हें चिह्नित किया जा रहा है. उनकी जांच की जायेगी और 14 दिनों के लिए सभी संदिग्धों को क्वारेंटाइन में रखा जायेगा.

सूत्रों ने बताया है कि निजामुद्दीन से कई लोग कोलकाता होते हुए अंडमान निकोबार भी गये हैं. एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि 24 मार्च को 55 लोग कोलकाता से अंडमान निकोबार पहुंचे थे. इसमें से 10 वे लोग थे, जो निजामुद्दीन स्थित तबलिसी मरकज की जमात में शामिल होकर लौटे थे.

इनमें से 6 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है. अब इस बात की भी जांच की जा रही है कि कोरोना वायरस से संक्रमित जो 6 लोग कोलकाता एयरपोर्ट से होते हुए अंडमान निकोबार गये हैं, उनके संपर्क में कितने लोग आये. ऐसे तमाम लोगों की जांच शुरू कर दी गयी है, जो उनके संपर्क में आये होंगे.

ज्ञात हो कि अंडमान निकोबार द्वीप समूह के मुख्य सचिव भी उसी विमान में सवार थे, जिसमें कोरोना वायरस से संक्रमित 6 लोग अंडमान गये थे. मुख्य सचिव को फिलहाल होम क्वारेंटाइन में रखा गया है और डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola