झारखंड के पाकुड़ में विस्फोटकों का जखीरा बरामद

Published by :Mithilesh Jha
Published at :31 Aug 2020 3:12 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के पाकुड़ में विस्फोटकों का जखीरा बरामद

Jharkhand News, Pakur News, Pakuria, Gilatin Sticks, Explosive in Pakur: झारखंड के पाकुड़ जिला में पुलिस ने शनिवार देर रात छापा मारकर एक वाहन जब्त किया. इसमें बोरों में भरकर जिलेटिन की 5,600 छड़ें रखी हुईं थीं. पुलिस अधीक्षक मणिलाल मंडल ने बताया कि हालांकि कार्रवाई के दौरान वाहन चालक मौके का लाभ उठाकर वहां से फरार हो गया.

विज्ञापन

पाकुड़ : झारखंड के पाकुड़ जिला में पुलिस ने शनिवार देर रात छापा मारकर एक वाहन जब्त किया. इसमें बोरों में भरकर जिलेटिन की 5,600 छड़ें रखी हुईं थीं. पुलिस अधीक्षक मणिलाल मंडल ने बताया कि हालांकि कार्रवाई के दौरान वाहन चालक मौके का लाभ उठाकर वहां से फरार हो गया.

पुलिस वाहन चालक और उसके मालिक की तलाश कर रही है. उन्होंने बताया कि पाकुड़िया की ओर से आ रहे उक्त वाहन को महेशपुर पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक तेजी से भाग निकला और कुछ दूर जाकर वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से भाग निकला.

पुलिस अधीक्षक श्री मंडल ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि इन जिलेटिन छड़ों का क्या होना था. इनका उपयोग पत्थर खदानों में होना था या फिर ये किसी नक्सली समूह के लिए था.

Also Read: Jharkhand News: गढ़वा थाना में पुलिस वालों के बीच मारपीट मामले में एसपी ने लिया एक्शन

पाकुड़ और इसके आसपास के इलाकों में जिलेटिन की छड़ें और अन्य विस्फोटकों का मिलना आम है. आये दिन कभी गाड़ी से, तो कभी किसी निर्जन इलाके में स्थित घरों से विस्फोटक बरामद होते रहते हैं. कई बार गिरफ्तारियां भी होती हैं.

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि पत्थर की खदानों में अवैध उत्खनन के लिए बड़े पैमाने पर विस्फोटकों की तस्करी पाकुड़ जिला और इसके आसपास के इलाकों में होती है. अवैध खनन के लिए अवैध तरीके से विस्फोटक लाये जाते हैं. कई बार इसकी तस्करी करने वाले पुलिस की पकड़ में आ जाते हैं, कई बार नहीं आ पाते.

Also Read: Indian Railways News: पलामू टाइगर रिजर्व में मालगाड़ी से कटकर नवजात सहित 5 हिरण की मौत

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola