ePaper

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव और जांजगीर चांपा में दो छात्रों समेत 5 लोग डूबे, 3 की हुई मौत

Updated at : 16 Aug 2023 2:42 PM (IST)
विज्ञापन
17 year old boy Drown in Usri waterfall

उसरी वाटरफॉल में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत

छत्तीसगढ़ के दो जिलों में दो छात्रों समेत पांच लोग डूब गये. इनमें से तीन की मौत हो गयी और दो की तलाश जारी है. घटना राजनांदगांव और जांजगीर चांपा जिले में हुई है. जांजगीर चांपा के कुदरी बराज में डूबने से दो छात्रों की मौत हुई है.

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग घटनाओं में दो छात्रों समेत पांच लोग डूब गए. इनमें से तीन की मौत हो गई. डूबने की ये घटनाएं राजनांदगांव और जांजगीर चांपा जिले में हुईं. पुलिस ने तीन शव बरामद कर लिये हैं. दो की तलाश जारी है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मनगटा गांव के करीब पिकनिक मनाने गए तीन लोग पानी से भरे बंद पड़े खदान में डूब गए. पुलिस ने एक शव बरामद कर लिया है तथा दो अन्य की तलाश जारी है.

कुदरी बराज में डूबे दो छात्र

उन्होंने बताया कि इसी तरह की एक अन्य घटना में जांजगीर चांपा जिले के अंतर्गत कुदरी बराज में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के गोंदिया शहर स्थित सिद्धिविनायक कोचिंग क्लासेस में नौकरी करने वाले चार दोस्त नागपुर निवासी अतुल पुड़े, उत्तर प्रदेश के अरविंद कुमार, छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर के निवासी एएन मिश्रा और राजस्थान निवासी नारायण साल्वे मंगलवार को पिकनिक मनाने राजनांदगांव जिले के मनगटा गांव पहुंचे थे.

नहाने के लिए उतरे तीन युवकों की डूबकर मौत

उन्होंने बताया कि इस दौरान तीन युवक अतुल, अरविंद और मिश्रा पानी से भरे खदान में नहाने उतर गए. कुछ देर बाद जब तीनों डूबने लगे, तब बाहर खड़े नारायण ने मदद के लिए आवाज लगाई, जिससे वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई तथा घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा और बचाव अभियान शुरू किया गया.

Also Read: छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले सरकार ने उप पुलिस महानिरीक्षक क्षेत्र बनाया, 6 आईपीएस अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग

दो युवकों के शव की सुबह में शुरू हुई तलाश

पुलिस ने कुछ देर बाद अतुल के शव को बरामद कर लिया. उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर अंधेरा होने के कारण बचाव अभियान रोक दिया गया. बुधवार सुबह फिर अभियान शुरू किया गया और दो अन्य लोगों की तलाश में गोताखोरों को खदान में उतारा गया है.

जांजगीर चांपा के कुदरी बराज में डूबे दो छात्र

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह की एक अन्य घटना में राज्य के जांजगीर चांपा जिले के कुदरी बराज में डूबकर दो छात्रों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय जांजगीर में संचालित विवेकानंद विद्यालय के छात्र स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के बाद कुछ दूरी पर हसदेव नदी पर बने कुदरी बैराज चले गए थे.

सेल्फी लेते समय पैर फिसला और बह गया छात्र

उन्होंने बताया कि छात्र जब वहां सेल्फी ले रहे थे, तब देवेंद्र शर्मा (19) का पैर फिसल गया और पानी में बहने लगा. देवेंद्र को बचाने की कोशिश में 18 वर्षीय ऋषभ ध्रुव भी उसके साथ बह गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों छात्रों को बहता देख अन्य छात्रों ने आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन तब तक दोनों छात्र गहरे पानी में समा चुके थे.

Also Read: छत्तीसगढ़ के आवासीय विद्यालय में बालिका से बलात्कार मामले में रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

पुलिस ने शुरू की जांच

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और छात्रों की तलाश शुरू की गई. देर शाम दोनों के शव बरामद कर लिए गए. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola