बंगाल में कोरोना के रिकॉर्ड 2,496 नये मामले, 45 लोगों की हुई मौत

Updated at : 31 Jul 2020 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल में कोरोना के रिकॉर्ड 2,496 नये मामले, 45 लोगों की हुई मौत

Coronavirus in Bengal : पश्चिम बंगाल (West Bengal) में कोरोना का ग्राफ काफी तेज गति से बढ़ रहा है. बीते 24 घंटे में 2,496 नये मामले सामने आये हैं. यह एक दिन में कोरोना का सबसे अधिक आंकड़ा है. वहीं, एक दिन में राज्य में 45 लोगों की मौत हुई है. इनमें 21 लोग कोलकाता के थे. साप्ताहिक लॉकडाउन के बावजूद राज्य में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार काे राज्य के स्वास्थ्य विभाग (State health department) की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है.

विज्ञापन

Coronavirus in Bengal : कोलकाता : पश्चिम बंगाल (West Bengal) में कोरोना का ग्राफ काफी तेज गति से बढ़ रहा है. बीते 24 घंटे में 2,496 नये मामले सामने आये हैं. यह एक दिन में कोरोना का सबसे अधिक आंकड़ा है. वहीं, एक दिन में राज्य में 45 लोगों की मौत हुई है. इनमें 21 लोग कोलकाता के थे. साप्ताहिक लॉकडाउन के बावजूद राज्य में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार काे राज्य के स्वास्थ्य विभाग (State health department) की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है.

बुलेटिन के अनुसार, अब तक कुल 70,188 लोग संक्रमित हुए हैं. गुरुवार को राज्य में सर्वाधिक 18,042 नमूने जांचे गये थे. इनमें से 2,434 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. वहीं, एक दिन में सर्वाधिक 46 लोगों की मौत हुई है. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राज्य के रिकवरी रेट भी लगतार सुधार हो रहा है, जो 68.33 से बढ़ कर 68.92 फीसदी पर पहुंच चुका है.

Also Read: भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत से गुस्से में नेता, बंगाल में धारा 356 लगाने की मांग की

राहत की बात यह भी है कि पिछले 24 घंटे में बंगाल में 2,118 लोग स्वस्थ हुए हैं. इन्हें लेकर अब तक 48,374 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं. अब राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 19,900 से बढ़ कर 20,233 हो चुकी है, जिनका इलाज जारी है. वहीं संक्रमण की दर धीरे-धीरे बढ़ रही है. पिछले 24 संक्रमण दर 7.74 से बढ़ कर 7.86 फीसदी हो चुका है, जो चिंता का विषय है. इसी के साथ राज्य में पहली बार 19,003 नमूने जांचे गये हैं.

कोलकाता और उत्तर 24 परगना की स्थिति में सुधार नहीं

कोरोना के मामले में कोलकाता एवं उत्तर 24 परगना जिले में अब तक किसी तरह की सुधार नहीं हैं. कोलकाता प्रथम स्थान पर ही बना हुआ है. महानगर में पिछले 24 घंटे में 670 लोग संक्रमित हुए हैं. पहली बार 21 लोगों की मौत हुई है. महानगर में अब तक 21,639 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि अब तक 760 लोगों की मौत हो चुकी है. दूसरे स्थान पर उत्तर 24 परगना जिला है. पिछले 24 घंटे में 644 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 13 लोगों की मौत हुई है. जिले में अब तक 15,131 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि अब तक 341 लोगों की मौत हो चुकी है.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola