Tom Cruise Net Worth: 3400 करोड़ी ‘Mission Impossible 8' के टॉम क्रूज संपत्ति के मामले में काफी आगे, नेट वर्थ जान छूटेंगे पसीने
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 08 Apr 2025 9:44 AM
Mission Impossible 8 box office Day 1
Tom Cruise Net Worth: हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज की पॉपुलर फ्रेंचाइज 'मिशन इम्पॉसिबल' की 8वीं और आखिरी फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है. 3400 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म 23 माई 2025 को थिएटर्स में रिलीज होगी. ऐसे में आइए जानते हैं टॉम क्रूज कितनी संपत्ति के मालिक हैं.
Tom Cruise Net Worth: हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज की पॉपुलैरिटी भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में है. अपने हैंडसम लुक्स और शानदार एक्टिंग से एक्टर ने फैंस के दिल में जगह बनाई है. उनकी सबसे ज्यादा पसंदीदा फ्रेंचाइज ‘मिशन इम्पॉसिबल’ संग दर्शकों के इमोशन्स जुड़े हुए हैं. अब यह फिल्म अपने फाइनल डेस्टिनेशन पर है. इस फिल्म सीरीज की 8वीं और आखिरी फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ 23 माई 2025 को रिलीज होगी. 3400 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म का पिछले दिनों मेकर्स ने धांसू ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है, जिस पर फैंस लगातार प्यार लुटा रहे हैं. अब ऐसे में इतनी महंगी फिल्म में काम करने वाले एक्टर की नेट वर्थ पर एक नजर डालते हैं, जो कि करोड़ों में है.
टॉम क्रूज की करोड़ों की नेट वर्थ
टॉम क्रूज का दुनियाभर में जितना नाम है, उससे भी कई ज्यादा उनकी नेट वर्थ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टॉम क्रूज 600 मिलियन डॉलर यानी इंडियन करंसी के अनुसार 50 अरब से ज्यादा संपत्ति के मालिक हैं. एक्टर की सालाना इनकम 50 मिलियन डॉलर है. इतनी अपर संपत्ति तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई टॉप एक्टर नहीं. साथ ही इतने में कई फिल्में भी बन सकती हैं.
टॉम क्रूज का शुरुआती करियर
टॉम क्रूज के करियर की बात करें तो उन्होंने इसकी शुरुआत साल 1981 में आई हॉलीवुड फिल्म ‘एंडलेस लव’ से की, जिसमें वह ब्रूक शील्ड्स के साथ नजर आए थे. इस फिल्म के लिए उन्हें 75000 डॉलर मिले थे. इंडियन करेंसी के अनुसार 62 लाख 25 हजार रुपए थी. जाहिर है कि करियर के शुरुआत में इतनी रकम कोई छोटी बात नहीं है. इसके अलावा कई फिल्मों में सपोर्टिंग रोल्स से उन्होंने 30,000 डॉलर यानी 25 लाख रुपये फीस चार्ज किये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










