घर के आंगन में किंग कोबरा को देख मची हड़कंप, वन कर्मियों ने किया रेस्क्यू

Updated:
विज्ञापन

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र से सेट रिहायशी इलाकों में गर्मी के बढ़ते ही वन्यजीव सहित सरीसृप प्रजाति के जीवों के निकलने का सिलसिला शुरू हो गया है.

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर. वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र से सेट रिहायशी इलाकों में गर्मी के बढ़ते ही वन्यजीव सहित सरीसृप प्रजाति के जीवों के निकलने का सिलसिला शुरू हो गया है. जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल कायम हो गया है. इसी क्रम में बुधवार की दोपहर एक विषैला किंग कोबरा वन क्षेत्र से भटक कर जल संसाधन विभाग के ई टाइप कॉलोनी निवासी शिक्षक सतीश कुमार सिंह के निवास के आंगन में आ पहुंचा. सांप की फुफकार सुन घर वालों में हड़कंप मच गयी. तत्काल इसकी सूचना शिक्षक द्वारा वन कार्यालय को दी गयी. सूचना पर स्नेक कैचरों की टीम मौके पर पहुंच घंटों मशक्कत के बाद किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू कर जटाशंकर वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया. इस बाबत जानकारी देते हुए रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू कर वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है. साथ ही ग्रामीणों से अलर्ट रहने के लिए जागरूक किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन