गोरखपुर कैंट-उनौला के बीच दोहरीकरण से रेल परिचालन प्रभावित, नरकटियागंज की तीन सवारी ट्रेनें रद्द

Updated:
विज्ञापन

नरकटियागंज जंक्शन | Prabhat Khabar Network

30 अगस्त से 4 सितंबर तक गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के कारण गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज व बेतिया रूट की कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. तीन सवारी ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कई एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग और ठहराव बदलेगा. जानिए पूरी अपडेट.

विज्ञापन

Railways update news: वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड पर गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशनों के बीच पैच दोहरीकरण के कमीशनिंग कार्य को लेकर नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किया जाएगा. तीन सितंबर को रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) का निरीक्षण भी प्रस्तावित है. इसके कारण 30 अगस्त से चार सितंबर तक कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने, मार्ग बदलने, समय पुनर्निर्धारित करने और नियंत्रित कर चलाने का निर्णय लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन


नरकटियागंज की तीन सवारी ट्रेनें रहेंगी रद्द

नरकटियागंज से 31 अगस्त से तीन सितंबर तक चलने वाली 55095 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी रद्द रहेगी. इसी तरह गोरखपुर कैंट से 31 अगस्त से तीन सितंबर तक चलने वाली 55098 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज सवारी गाड़ी भी नहीं चलेगी. नरकटियागंज से एक से चार सितंबर तक चलने वाली 55097 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी का परिचालन भी रद्द रहेगा.

13 ट्रेनों का बदलेगा मार्ग, कई प्रमुख स्टेशनों पर नहीं होगा ठहराव

  • 15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस एक और दो सितंबर को रोजा-लखनऊ-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जंक्शन-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी. इसके कारण मैंगलगंज, सीतापुर सिटी, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, घुघली, सिसवा बाजार, खड्डा, बगहा, हरिनगर, नरकटियागंज, चनपटिया, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, पिपरा, चकिया, मेहसी और मोतीपुर में ठहराव नहीं होगा.
  • 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस एक सितंबर को बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जंक्शन-वाराणसी सिटी-मऊ-भटनी के रास्ते चलेगी. जरवल रोड, गोंडा, मनकापुर, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर और देवरिया सदर में ठहराव नहीं होगा.
  • 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस दो और तीन सितंबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी. यह देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा और जरवल रोड में नहीं रुकेगी.
  • 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस एक सितंबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी. जरवल रोड, गोंडा, मनकापुर, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, चौरीचौरा और देवरिया सदर में ठहराव नहीं होगा.
  • 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस दो सितंबर को छपरा-वाराणसी जंक्शन-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलेगी. कोपासम्होता, दाउदपुर, एकमा, चैनवा, दुरौंधा, सीवान, जीरादेई, मैरवा, बनकटा, भाटपाररानी, भटनी, देवरिया सदर, चौरीचौरा, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा और जरवल रोड में ठहराव नहीं होगा.
  • 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस दो और तीन सितंबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी. एकमा, दुरौंधा, सीवान, मैरवा, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर और मैंगलगंज में नहीं रुकेगी.
  • 15565 ललितग्राम-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस तीन सितंबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी. सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती और गोंडा में ठहराव नहीं होगा.
  • 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस एक और दो सितंबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी. एकमा, सीवान, मैरवा, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा और करनैलगंज में ठहराव नहीं होगा.
  • 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस तीन सितंबर को छपरा-वाराणसी जंक्शन-बनारस-प्रयागराज जंक्शन-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी. सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, गोंडा, बादशाहनगर, ऐशबाग और उन्नाव में ठहराव नहीं होगा.
  • 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस दो सितंबर को लखनऊ-सुलतानपुर-वाराणसी जंक्शन-छपरा के रास्ते चलेगी. गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर और सीवान में ठहराव नहीं होगा.
  • 19725 खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस एक और दो सितंबर को बाराबंकी-अयोध्या कैंट-शाहगंज-मऊ-भटनी-सीवान-थावे-कप्तानगंज के रास्ते चलेगी. गोंडा और गोरखपुर में ठहराव नहीं होगा.
  • 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल तीन सितंबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी. सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती और ऐशबाग में ठहराव नहीं होगा.
  • 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल तीन सितंबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी. इसके सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती और ऐशबाग में ठहराव नहीं होगा.

सप्तक्रांति, अवध और सत्याग्रह समेत सात ट्रेनें घंटों की देरी से चलेंगी

55040 बढ़नी-नरकटियागंज सवारी गाड़ी 30 अगस्त से तीन सितंबर तक 240 मिनट पुनर्निर्धारित रहेगी. 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस 31 अगस्त को आनंद विहार टर्मिनल से 60 मिनट देरी से चलेगी. 15027 मौर्य एक्सप्रेस दो सितंबर को संबलपुर से 300 मिनट, 19038 अवध एक्सप्रेस तीन सितंबर को बरौनी से 300 मिनट, 12557 सप्तक्रांति एक्सप्रेस तीन सितंबर को मुजफ्फरपुर से 240 मिनट, 19037 अवध एक्सप्रेस 31 अगस्त को बांद्रा टर्मिनस से 120 मिनट तथा 15705 चंपारण हमसफर एक्सप्रेस तीन सितंबर को कटिहार से 75 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी.

अमृत भारत समेत चार ट्रेनें नियंत्रित होकर चलेंगी

19726 दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस को वाराणसी मंडल में 45 मिनट नियंत्रित किया जाएगा. 15655 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस को भी 31 अगस्त को वाराणसी मंडल में 45 मिनट नियंत्रित किया जाएगा. 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस को 31 अगस्त और चार सितंबर को लखनऊ मंडल में 60 मिनट नियंत्रित किया जाएगा. वहीं 19037 अवध एक्सप्रेस को 30 अगस्त को उत्तर रेलवे में 30 मिनट और लखनऊ मंडल में 45 मिनट नियंत्रित किया जाएगा.

यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

दोहरीकरण कार्य के कारण खासकर गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीवान, देवरिया सदर, नरकटियागंज, बेतिया और आसपास के स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के मार्ग, ठहराव और समय की अद्यतन जानकारी प्राप्त करने की अपील की है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन