बिहार में KYP पर संकट! 1700 केंद्रों का प्रशिक्षण प्रभावित, CM से तत्काल बहाली की मांग

Updated:
विज्ञापन

धरना पर बैठे स्टेकहोल्डर्स | Prabhat Khabar Network

कुशल युवा कार्यक्रम से जुड़े स्टेकहोल्डर्स ने पटना में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर राज्यभर के करीब 1700 प्रशिक्षण केंद्रों पर व्यवस्था बहाल करने की मांग की. संगठन का दावा है कि अब तक 26 लाख से अधिक युवाओं को योजना का लाभ मिल चुका है.

विज्ञापन

बेतिया केवायपी: बिहार के युवाओं को कंप्यूटर और संवाद कौशल में प्रशिक्षित करने वाली कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) योजना के संचालन में लंबे समय से आ रही बाधाओं को लेकर प्रशिक्षण केंद्र संचालकों में नाराजगी बढ़ रही है. राज्यभर में योजना से जुड़े करीब 1700 केंद्रों का संचालन प्रभावित होने का दावा करते हुए स्टेकहोल्डर्स ने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. इसी सिलसिले में मंगलवार को प्रतिनिधिमंडल ने पटना में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर प्रशिक्षण व्यवस्था फिर से सुचारू कराने की मांग की.

आपके शहर में

विज्ञापन

10 साल में 26 लाख से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण

स्टेकहोल्डर्स के अनुसार, कुशल युवा कार्यक्रम पिछले करीब एक दशक से बिहार के युवाओं को रोजगार के लिए जरूरी कौशल उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. अब तक 26 लाख से अधिक युवाओं को इस योजना के तहत प्रशिक्षण मिलने का दावा किया गया है. ऐसे में केंद्रों का संचालन प्रभावित होने से बड़ी संख्या में युवाओं के कौशल विकास पर असर पड़ने की आशंका जतायी जा रही है.

1700 केंद्रों पर प्रशिक्षण बहाल करने की मांग

मंगलवार को मुख्यमंत्री को सौंपे गये ज्ञापन में राज्यभर में संचालित करीब 1700 कुशल युवा केंद्रों पर प्रशिक्षण तत्काल बहाल करने की मांग की गयी. साथ ही वर्तमान में पात्र प्रशिक्षण केंद्रों का नवीनीकरण सुनिश्चित करने की भी मांग रखी गयी है. प्रतिनिधिमंडल में बेतिया शहर में कुशल युवा केंद्र चलाने वाले ज्ञानेंद्र शरण भी शामिल थे.

स्टेकहोल्डर्स का कहना है कि प्रशिक्षण केंद्रों के संचालन में आ रही समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो इसका सीधा असर युवाओं को मिलने वाले कौशल प्रशिक्षण पर पड़ेगा.

डोमेन स्किलिंग की उपलब्धि 8.27 फीसदी

ज्ञापन में योजना के प्रदर्शन से जुड़े आंकड़ों का भी उल्लेख किया गया है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुशल युवा कार्यक्रम की उपलब्धि 86.46 फीसदी बतायी गयी है. वहीं, इसी अवधि में डोमेन स्किलिंग की उपलब्धि महज 8.27 फीसदी रही. स्टेकहोल्डर्स ने प्रशिक्षण व्यवस्था को प्रभावी बनाने और युवाओं को नियमित रूप से कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की मांग की है.

केंद्र संचालकों ने भी बतायी परेशानी

केंद्र संचालक ज्ञानेंद्र शरण ने कहा कि प्रशिक्षण व्यवस्था प्रभावित होने से युवाओं के साथ-साथ केंद्र संचालकों के सामने भी गंभीर समस्याएं खड़ी हो रही हैं. सरकार की ओर से जल्द निर्णय लेकर प्रशिक्षण बहाल किया जाता है, तो इससे युवाओं और प्रशिक्षण केंद्रों से जुड़े लोगों दोनों को राहत मिलेगी.

यह भी पढे़ं:

सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, ट्रक-बाइक की टक्कर, शिक्षक के बेटे की मौत, 3 घायल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन