कृष्ण-राधा से सैनिकों तक, नन्हों ने बिखेरा रंग और देशभक्ति का जज्बा, संत माइकल्स एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में शामिल बच्चे | Prabhat Khabar Network
संत माइकल्स एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 75 नन्हे प्रतिभागियों ने कृष्ण-राधा, सैनिक और स्वतंत्रता सेनानियों का रूप धरकर संस्कृति, रचनात्मकता और देशभक्ति का रंग बिखेरा.
Bettiah news : संत माइकल्स एकेडमी में प्ले ग्रुप से कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों के लिए रंगारंग फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जन्माष्टमी और देशभक्ति की थीम पर आयोजित प्रतियोगिता में 75 नन्हे प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. किसी ने कान्हा का रूप धरा तो कोई राधा बनी, वहीं कुछ बच्चे सैनिक, स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्रीय नायकों की वेशभूषा में नजर आए.
आपके शहर में
नन्हे कान्हा ने मोहा सबका मन
बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और परंपरा की खूबसूरत झलक पेश की. कृष्ण-राधा के रूप में सजे बच्चों ने जन्माष्टमी की छटा बिखेरी.
देशभक्ति के रंग में रंगा मंच
सैनिकों, स्वतंत्रता सेनानियों और देश के विभिन्न प्रतीकों के रूप में पहुंचे बच्चों ने मंच पर देशभक्ति की भावना को जीवंत कर दिया. उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं.

मंच पर दिखा बच्चों में आत्मविश्वास
प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. विद्यालय के निदेशक प्रतीक एडविन शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा और भावनाओं को अभिव्यक्त करने का मंच देते हैं. इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और वे देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत व देशभक्तिपूर्ण मूल्यों से परिचित होते हैं.

शिक्षकों के प्रयास की सराहना
प्रिंसिपल डॉ. कुमार अंजली ने सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए उनके उत्साह की सराहना की. उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए