फेसबुक पर हुआ प्यार, प्रेमिका से मिलने MP से बिहार पहुंचा प्रेमी, जहर खाकर दी जान

Updated:
विज्ञापन

प्रतिकात्मक तस्वीर

फेसबुक पर हुए प्रेम के बाद मध्य प्रदेश से बगहा पहुंचे युवक की प्रेमिका के घर विवाद के बाद जहर खाने से मौत हो गयी. गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

बगहा प्रेम प्रसंग: फेसबुक के जरिए हुए प्रेम के बाद मध्य प्रदेश से अपनी प्रेमिका से मिलने बगहा पहुंचे 25 वर्षीय युवक की जहर खाने से मौत हो गयी. घटना पटखौली थाना क्षेत्र के डुमवालिया गांव की बतायी जा रही है. प्रेमिका के घर पहुंचने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद युवक ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया. गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रेमिका के घर पहुंचा था युवक

मृतक की पहचान मध्य प्रदेश निवासी लाल सिंह राठौर के पुत्र शेखर राठौर के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, शेखर की फेसबुक के माध्यम से डुमवालिया निवासी एक तलाकशुदा महिला से दोस्ती हुई थी. बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया. महिला के दो बच्चे भी हैं. बताया जा रहा है कि शेखर पहले भी उससे मिलने बगहा आ चुका था.

फेसबुक अकाउंट ब्लॉक करने के बाद फिर पहुंचा

पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले फेसबुक के जरिए दोनों की बातचीत शुरू हुई थी. बाद में किसी बात को लेकर विवाद होने पर महिला ने युवक का फेसबुक अकाउंट ब्लॉक कर दिया था. इसके बावजूद मंगलवार की सुबह शेखर उसके घर पहुंच गया. वहां दोनों के बीच फिर विवाद हुआ.

इसके बाद युवक ने नाराज होकर कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया. उसकी हालत बिगड़ने पर महिला ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी.

डायल-112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल

सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा ले गयी. ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. विनय कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया. हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया.

हालांकि, बेतिया ले जाने के दौरान रास्ते में ही शेखर ने दम तोड़ दिया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह

पटखौली थानाध्यक्ष उत्पल कांत ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. प्रथम दृष्टया जहरीला पदार्थ खाने से मौत होने की बात सामने आ रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटायी जा रही है.

यह भी पढे़ं:

बिहार में KYP पर संकट! 1700 केंद्रों का प्रशिक्षण प्रभावित, CM से तत्काल बहाली की मांग


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन