Giridih News :भगवान महावीर और भगवान पार्श्वनाथ के जयकारे से गूंजा शहर
Updated at : 19 Sep 2024 1:17 AM (IST)
विज्ञापन

Giridih News : दशलक्षण पर्युषण पर्व के समापन पर मंगलवार को गिरिडीह जैन मंदिर और मधुबन सम्मेद शिखर में अनंत चतुर्दशी की शोभायात्रा निकाली गयी.
विज्ञापन
Giridih News : दशलक्षण पर्युषण पर्व के समापन पर मंगलवार को गिरिडीह जैन मंदिर और मधुबन सम्मेद शिखर में अनंत चतुर्दशी की शोभायात्रा निकाली गयी.
प्रतिनिधि, गिरिडीह.
पिछले 10 दिनों से चल रहे जैन समाज के दशलक्षण पर्युषण पर्व का मंगलवार को समापन हुआ. इस दौरान गिरिडीह जैन मंदिर और मधुबन सम्मेद शिखर में अनंत चतुर्दशी की शोभायात्रा निकाल कर पूजा-अर्चना की गयी. इसके पूर्व शोभायात्रा शहर के बड़ा चौक जैन मंदिर से निकल कर शहर के कई हिस्सों का भ्रमण करते हुए वापस जैन मंदिर पहुंची. इस दौरान शोभायात्रा में जैन समाज के विजय सेठी, अशोक जैन, संजय जैन, अविनाश सेठी, अंकित जैन, महेश जैन, अजय जैन समेत जैन समाज के कई गणमान्य लोग, युवतियां व महिलाएं शामिल होकर भगवान महावीर और भगवान पार्श्वनाथ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे. इधर, अनंत चतुर्दशी को लेकर घर-घर और मंदिरों में भगवान के अनंत स्वरूप अनंत डोरे की पूजा-अर्चना की गयी. इस दौरान काफी संख्या में भक्तों ने मंदिरों में भगवान अनंत की पूजा-अर्चना करने के साथ पौराणिक कथाओं पर आधारित भगवान अनंत की महिमा का श्रवण किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




