YouTube New Policy: यूट्यूब पर लाइवस्ट्रीम करना बच्चों का खेल नहीं, नयी पॉलिसी आज से लागू

YouTube New Policy
YouTube New Policy: 2 जुलाई 2025 से YouTube पर लाइवस्ट्रीमिंग के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 16 साल होगी. जानिए नयी पॉलिसी के तहत 13-15 साल के बच्चों के लिए क्या हैं विशेष नियम और सुरक्षा उपाय
YouTube New Policy: साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए Google ने YouTube की पॉलिसी में एक अहम बदलाव किया है. 22 जुलाई 2025 से YouTube पर लाइवस्ट्रीमिंग करने के लिए न्यूनतम उम्र सीमा को 13 से बढ़ाकर 16 साल कर दिया गया है. यह कदम युवाओं की ऑनलाइन सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है.
16 साल से कम उम्र वालों के लिए खास नियम (YouTube New Policy for Minors)
यूट्यूब के इस नये नियम का मतलब यह नहीं है कि 16 साल से छोटे यूजर बिल्कुल लाइवस्ट्रीम नहीं कर सकेंगे. ऐसे बच्चों को विशेष सुरक्षा मानकों का पालन करना होगा, जैसे-
- लाइवस्ट्रीम के दौरान किसी वयस्क का उपस्थित होना अनिवार्य होगा,
- बिना वयस्क के स्ट्रीम करने पर YouTube द्वारा तुरंत स्ट्रीम बंद कर दी जाएगी और चैट फीचर डिसेबल हो जाएगा,
- चैनल का मैनेजर माता-पिता को बनाना अनिवार्य होगा, जिससे पैरेंट्स के पास पूरे अकाउंट का कंट्रोल रहेगा.

बच्चों की सुरक्षा है प्राथमिकता (YouTube New Policy for Minor’s Safety)
YouTube लंबे समय से बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए काम कर रहा है. इससे पहले प्लैटफॉर्म ने ‘Supervised Accounts’ और ‘Made for Kids’ जैसी सुविधा शुरू की थी. नयी नीति इसी दिशा में एक और मजबूत कदम है जिससे नाबालिगों को साइबर अपराधों से बचाया जा सके.
भारतीय यूजर्स पर क्या असर होगा? (YouTube New Policy Impact Users)
भारत में YouTube का उपयोग करने वाले युवाओं की बड़ी संख्या है. ऐसे में यह अपडेट माता-पिता और अभिभावकों के लिए जागरूकता बढ़ाने का एक मौका है. कंटेंट क्रिएशन से पहले अब उम्र और सुरक्षा नियमों का ध्यान रखना जरूरी होगा.
YouTube AI Content Policy: बेधड़क करें AI का इस्तेमाल, कभी बंद नहीं होगा चैनल, जानिए नयी पॉलिसी
YouTube Policy Change: यूट्यूबर्स के लिए बैड न्यूज, अब ऐसे वीडियोज के लिए नहीं मिलेंगे पैसे
YouTube से कमाई हुई और भी मुश्किल! मोनेटाइजेशन पॉलिसी के बाद अब हटेगा 10 साल पुराना फीचर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










