X पर आया AI Summaries फीचर, एक क्लिक में मिलेगी आर्टिकल की समरी

Updated:
विज्ञापन
X AI Summaries

एक्स

X ने कंटेंट को तेजी से समझने के लिए एक नया AI फीचर पेश किया है. इस फीचर के तहत अब यूजर्स लंबे आर्टिकल्स का सार (Summary) देख सकते हैं और उन्हें सुन भी सकते हैं. जानिए किन यूजर्स को मिलेगा इस फीचर का फायदा.

विज्ञापन

Elon Musk के X (पहले Twitter) ने एक नया फीचर पेश किया है, जिसे ‘AI-powered article summaries’ कहा जा रहा है. इस फीचर की मदद से यूजर्स लंबे आर्टिकल्स को बिना पूरा पढ़े आसानी से समझ सकते हैं. अगर कोई यूजर पूरा आर्टिकल नहीं पढ़ना चाहता, तो वह Summarise बटन पर टैप कर सकता है. इसके बाद सिस्टम तुरंत पूरे कंटेंट को बुलेट पॉइंट्स में बदल देता है. यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए काम का है, जो लंबा कंटेंट पढ़ने के बजाय उसका छोटा सार (Summary) जानना पसंद करते हैं. इससे समय की बचत होती है और यूजर्स जल्दी जरूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं.

कैसे काम करता है यह फीचर?

इस फीचर का इस्तेमाल करना बहुत आसान है-

  • सबसे पहले प्लेटफॉर्म पर किसी भी आर्टिकल को खोलें.
  • “Summarise” बटन पर टैप करें.
  • इसके बाद सिस्टम खुद आर्टिकल का छोटा सार तैयार करेगा.
  • आउटपुट आसान भाषा में होगा और मुख्य पॉइंट्स दिखाएगा.
  • इससे यूजर कम समय में आर्टिकल को अच्छे से समझ सकते हैं.

‘Listen’ फीचर भी किया गया एड

Summaries के साथ X ने “Listen” फीचर भी जोड़ा है. इससे यूजर्स आर्टिकल को पढ़ने की बजाय सुन सकते हैं. यह फीचर AI वॉयस के जरिए कंटेंट को पढ़कर सुनाता है. यह खासकर मल्टीटास्किंग के दौरान काम आएग, जब आप बिना स्क्रीन देखे जानकारी लेना चाहते हैं.

फीचर्स का कौन कर सकता है इस्तेमाल?

फिलहाल ये AI फीचर्स केवल Premium यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं. इसकी कीमत-

  • Premium प्लान: ₹427 मंथली
  • Premium Plus प्लान: ₹2,570 हर महीने

कुछ समय के लिए प्लेटफॉर्म पर डिस्काउंट ऑफर्स भी मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर ही देख सकते हैं Instagram Reels, बहुत कम लोगों को पता है तरीका

यह भी पढ़ें: फोन में नहीं होगा व्हॉट्सऐप अकाउंट तो भी कर पाएंगे चैटिंग, जानें नए फीचर के बारे में

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola