आज के Wordle 1519  ने ठनका दिया माथा! तो यहां देखें जीतने का सीक्रेट फॉर्मूला

Published by : Shivani Shah Updated At : 16 Aug 2025 7:40 AM

विज्ञापन

वर्डल आंसर्स टुडे

पांच अक्षरों के Wordle 1519 ने आपके दिमाग की बैंड बजा दी? कोई बात नहीं यहां जानिए आज के हिंटस और जवाब. साथ ही जानिए इसे जीतने के लिए सीक्रेट टिप्स, जिससे आप भी बन सकते हैं प्रो खिलाड़ी.

विज्ञापन

हर दिन की तरह आज भी Wordle 1519 खिलाड़ियों के लिए एक नई चुनौती लेकर आया है. अगर आप भी आज का उत्तर नहीं खोज पाएं हैं तो कोई बात नहीं. यहां देखिए आज के हिंटस और जवाब. साथ ही इसे खेलने का तरीका. जिससे हर दिन आपका Wordle स्ट्रीक बिना टूटे बना रहेगा.

आज के संकेत | Wordle 1519 Hints

  • शुरुआती अक्षर: M
  • अंतिम शब्द: E
  • स्वर: 2 स्वर मौजूद है.
  • एक अक्षर दोहराया गया है.
  • हिंटस: पेंट या तस्वीरों से संबंधित है.
  • अर्थ: आज के शब्द का अर्थ किसी ऐसी चीज से है जो नीरस है और जिसमें चमक नहीं है.

Wordle Answer Today #1519

आज का सही उत्तर MATTE है. यदि आप सही समय पर इसे पहचानना चाहते हैं, तो कुछ महत्वपूर्ण संकेत आपकी मदद कर सकते हैं.

Wordle जीतने की 5 असरदार रणनीतियां

पहला शब्द बहुत मायने रखता है. कोशिश करें कि उसमें ज्यादा से ज्यादा स्वर (A, E, I, O, U) और कॉमन consonants (जैसे R, T, N, S, L) हों. जैसे: CRANE, STARE, AUDIO.

हमेशा संकेतों पर ध्यान दें. जो अक्षर ग्रे (grey) हो जाते हैं, उन्हें दोबारा इस्तेमाल न करें. इससे संभावनाएं कम होकर गेम आसान हो जाता है. पीला मतलब अक्षर सही है लेकिन जगह गलत. उन अक्षरों को अलग-अलग पोजिशन पर ट्राई करें. जैसे ही कोई अक्षर ग्रीन हो, बाकी वर्ड उसी आधार पर बनाते जाएं. धीरे-धीरे पूरी पोजिशन क्लियर हो जाएगी.

कई बार पांचवें या छठे प्रयास में 2–3 ऑप्शन बचते हैं. तब अंदाजे में नहीं, बल्कि लॉजिक से सोचकर सबसे फिट शब्द डालें.

Wordlebot का उपयोग करें – NYT का Wordlebot आपकी प्रतिक्रियाओं का विश्लेषण करता है और सुधार के सुझाव देता है.

क्या आप आज का Wordle सही समय पर हल कर पाए? अगर नहीं, तो चिंता न करें. कल फिर एक नया Wordle आएगा!

यह भी पढ़ें: Top Online Games in World: 10 ऐसे गेम्स जिनके दुनियाभर में करोड़ों हैं दीवाने

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola