Starlink: एलन मस्क के सैटेलाइट इंटरनेट प्लान से क्यों चिढ़े हैं जियो और एयरटेल?
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 23 Oct 2024 11:06 AM
Why are Jio and Airtel miffed over Elon Musk Starlink
Starlink Vs Jio - Airtel: स्टारलिंक के भारत में आने से एलन मस्क की कंपनी और जियो और एयरटेल के बीच मुख्य रूप से प्रतिस्पर्धा होगी. आइए जानें कि स्टारलिंक के इंटरनेट से जियो और एयरटेल को क्या खतरा है-
Starlink In India: एलन मस्क (Elon Musk) की स्टारलिंक इंटरनेट सर्विस का इंतजार भारत को लंबे समय से है. सरकार ने फिलहाल सैटेलाइट स्पेक्ट्रम आवंटन का रास्ता साफ कर दिया है. ऐसे में उम्मीद है कि भारत में स्टारलिंक सर्विस को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा. एलन मस्क की इस इंटरनेट सर्विस में बिना तार और मोबाइल टावर के सीधे सैटेलाइट से फास्ट इंटरनेट सर्विस मिलेगी.
इंटरनेट बाजार में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्टारलिंक के भारत में आने से एलन मस्क की कंपनी और जियो और एयरटेल के बीच मुख्य रूप से प्रतिस्पर्धा होगी. एलन मस्क को सैटेलाइट इंटरनेट (Satellite Internet) के लिए स्पेक्ट्रम आबंटन को लेकर सरकार ने जो खास रास्ता अपनाया है, उसे लेकर रिलायंस जियो और भरती एयरटेल ने नाखुशी जतायी है. लेकिन इन सबके बावजूद, सरकार इस मामले में अपने फैसले पर अडिग है. आइए जानें कि स्टारलिंक के इंटरनेट से जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) को क्या खतरा है-
सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस देती है स्टारलिंक
स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं प्रदान करता है, जो देश के दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों में भी उच्च गति वाली इंटरनेट सेवाएं पहुंचा सकता है. यह जियो और एयरटेल जैसे पारंपरिक टेलीकॉम ऑपरेटरों के लिए एक बड़ा खतरा हो सकता है, क्योंकि वे अपने मौजूदा नेटवर्क के विस्तार के लिए भारी निवेश कर चुके हैं.
लागत कम होने से सेवाएं सस्ती होंगी
स्टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट तकनीक की मदद से लागत कम हो सकती है, और इससे वह कम कीमत पर उच्च गति वाली इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने में सक्षम है. इससे संभावना जतायी जा रही है कि जियो और एयरटेल के ग्राहक स्टारलिंक की सेवाओं की ओर आकर्षित हों.
ब्रॉडबैंड बाजार में बड़ी हिस्सेदारी बना सकता है स्टारलिंक
स्टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस अपनी नयी और एडवांस्ड तकनीक के दम पर भारत के ब्रॉडबैंड बाजार में एक बड़ी हिस्सेदारी कायम कर सकता है. आज की तारीख में इस क्षेत्र में जियो और एयरटेल मार्केट लीडर हैं और स्टारलिंक के आने से जियो-एयरटेल को नुकसान हो सकता है.
नयी और उन्नत तकनीक का फायदा
स्टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट तकनीक नयी और उन्नत है. यह भविष्य में जियो और एयरटेल जैसे पारंपरिक ऑपरेटरों के इंटरनेट सेवाओं के लिए एक बड़ा खतरा उत्पन्न कर कर सकती है. इन वजहों से जियो और एयरटेल स्टारलिंक से चिंतित हो सकते हैं और अपने व्यवसाय को बचाने के लिए रणनीतियां बना सकते हैं.
Elon Musk ने पेश किया Starlink Mini; जंगल हो या पहाड़, हर जगह मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट
Jio, Airtel से भी सस्ता इंटरनेट देंगे Elon Musk, Starlink की जल्द होगी भारत में एंट्री
Jio को मिला Airtel का साथ, सरकार के फैसले से नाखुश होकर पीएम मोदी के सामने रखी यह बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










