JioHotstar Domain बिक गया, लेकिन Reliance नहीं, ये हैं खरीदार

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 26 Oct 2024 4:37 PM

विज्ञापन

jiohotstar-disney-hotstar-and-jiocinema.jpg

JioHotstar Domain: जियोहॉटस्टार डोमेन मामले में अब ताजा अपडेट यह है कि डेवलपर ने अब इस डोमेन को दुबई के दो बच्चों- जयनाम जीविका को बेच दिया है. यह डील कितने में हुई है, इस बात की जानकारी नहीं मिली है.

विज्ञापन

JioHotstar Domain: जियो सिनेमा (Jio Cinema) और डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) के मर्जर की घोषणा तो हो चुकी है, लेकिन इन दोनों एंटरटेनमेंट ऐप्स का मर्जर (Jio Hotstar Merger) कैसे होगा, इस पर कंपनी ने अभी तक आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन जियोहॉटस्टार डोमेन (JioHotstar Domain) पिछले कुछ दिनों से चर्चा में तो आ ही गया है.

ऐप डेवलपर ने लगाया गजब का दिमाग

जियोहॉटस्टार डोमेन को दिल्ली के एक ऐप डेवलपर ने साल 2023 में खरीद लिया था. उसने अंदाजा लगाया था कि भविष्य में दोनों कंपनियों का मर्जर होगा और उन्हें इस डोमेन की जरूरत पड़ेगी. इसके साथ ही उसने डोमेन की वेबसाइट पर पर एक चिट्ठी भी डाल रखी थी, जिसमें उसने डोमेन के बदले रिलायंस से अपनी पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए कहा था. हालांकि, रिलायंस की ओर से उसे सकारात्मक जवाब नहीं मिला था.

डील कितने में हुई, जानकारी नहीं

जियोहॉटस्टार डोमेन मामले में अब ताजा अपडेट यह है कि डेवलपर ने अब इस डोमेन को दुबई के दो बच्चों- जयनाम जीविका को बेच दिया है. यह डील कितने में हुई है, इस बात की जानकारी नहीं मिली है. मालूम हो कि डेवलपर ने अपनी ओर से जो आखिरी जानकारी दी थी, उसमें बताया था कि रिलायंस के किसी एक्जीक्यूटिव ने उससे संपर्क किया था, लेकिन वे उसकी पढ़ाई को स्पॉन्सर करने के लिए तैयार नहीं थे.

जियो सिनेमा और डिज्नी प्लस हॉटस्टार का मर्जर इस साल के अंत तक हो सकता है पूरा

जयनाम जीविका ने इस पेज पर अपने वीडियोज और फोटोज शेयर किये हैं. यहां पर उन्होंने अपने बारे में जानकारी भी दी है. जियो सिनेमा और डिज्नी प्लस हॉटस्टार का मर्जर इस साल के अंत तक पूरा होने की चर्चा है. अब यह बात देखनेवाली होगी कि मर्जर के बाद, कंपनी इन दोनों ऐप्स को एक साथ एक ही प्लैटफॉर्म पर लायेगी, या फिर अलग-अलग ही ऑपरेट करेगी.

JioHotstar के बदले बंदे ने रखी 1 करोड़ की मांग, और Reliance घास ही नहीं डाल रही

Jio Hotstar Domain खरीदकर दिल्ली के लड़के ने लगाया मौके पे चौका, Reliance के सामने रखी करोड़ों की डिमांड, जानें पूरी बात

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola